यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana News: आम चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारी इतनी जबरदस्त की कांग्रेस उसे छू भी नहीं पाएगी: ओपी धनखड़
देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। यही नहीं भाजपा की चुनावों को लेकर इतनी जबरदस्त तैयारी है कि कांग्रेस उस तैयारी को छूं भी नहीं सकती। य ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, बादली। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। यही नहीं भाजपा की चुनावों को लेकर इतनी जबरदस्त तैयारी है कि कांग्रेस उस तैयारी को छूं भी नहीं सकती। यह दावा है भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ का। धनखड़ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रैय्या गांव में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने विस क्षेत्र के अन्य गांवों में भी कार्यक्रम में शिरकत की।
अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती पर किया नमन
धनखड़ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर नमन किया। महाराजा सूरजमल को उनकी पुण्यतिथि पर अपने श्रद्धासुमन भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया। वीर सैनिकों का गांव गांव सम्मान करने की शुरूवात भी उन्होंने ही की थी। यहां उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा के बारे में बात करते हुए कहा कि हुड्डा और कांग्रेस के सपने कभी पूरे नहीं होने वाले।
क्योंकि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। धनखड़ ने महाराजा सूरजमल को युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल की बहादुरी के किस्से आज भी सुनाए जाते है। महाराजा सूरजमल वह योद्धा थे,जिन्होंने एक भी लड़ाई कभी नहीं हारी। महिलाओं के सम्मान के लिए भी सूरजमल महाराज को याद किया जाता है।
कुश्ती संघ का निलंबन तत्काल और अच्छा निर्णय
भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित करने के प्रश्न का जवाब देते हुए धनखड़ ने कहा कि कुश्ती संघ की गतिविधियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत अच्छा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों को सहन नहीं किया जाएगा। यह भी मोदी जी गारंटी है। धनखड़ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों में मौजूद ग्रामीणों को अमृतकाल में भारत को विकसित बनाने की शपथ दिलाई। पात्र लोगों को सम्मानित किया।
खबरें और भी
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप हसनपुर, शमशेर कासनी, सुनील व दिनेश महामंत्री, महाबीर ठेकेदार, नरेश कुमार, सितेंद्र, उमेश ठेकेदार, हरिओम, राज सिंह, सुरेश रोहिल्ला, काशीराम, ताराचंद, रामफल, महाबीर, जगबीर, अजय धनखड़, सुनील, जयवीर पहलवान, विजय, विरेंद्र प्रधान, दिनेश खुडन, लीला दादनपुर, सूबेदार अजय सिंह, डा. सतीश, अशोक, नीरज, परमजीत, पवन, मोनू, सोनू सरपंच, कप्तान प्रधान, कृष्ण, बलवान , दीवान, रविंद्र , कमल सिंह, महेंद्र प्रजापत, धर्मबीर, रामकिशन सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।