Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: अचानक बादली से इनेलो-बसपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने वापस लिया नामांकन, रविवार 4 बजे से चल रहे थे गायब

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:03 PM (IST)

    हरियाणा की 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Election 2024) के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। आज सुबह अचानक इनेलो और बसपा गठब ...और पढ़ें

    महेंद्र सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है।
    महेंद्र सिंह ने नामांकन वापस ले लिया है।

    HighLights

    1. महेंद्र सिंह ने वापस लिया नामांकन
    2. पार्टी ने गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्ट
    3. रविवार से चल रहे थे गायब

    जागरण संवाददाता, झज्जर। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका है। अब तक कई प्रत्याशियों के नामांकन वापस लेने संबंधी जानकारी आ चुकी है।

    सोमवार को बादली से इनेलो और बसपा गठबंधन के प्रत्याशी महेंद्र सिंह ने भी अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद से राजनीति तेज हो गई है। दरअसल, महेंद्र सिंह रविवार 4 बजे से ही अपने घर से गायब चल रहे हैं।

    पार्टी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

    इनेलो बसपा गठबंधन में बादली सीट बसपा के खाते में गई थी। जहां से बसपा ने महेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। हालांकि, अचानक उनके नामांकन वापस लेने से मुकाबला और भी ज्यादा रोचक हो गया है। वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने किन परिस्थितियों में नामांकन वापस लिया है, ये स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई।

    यह भी पढ़ें- Haryana Election 2024: गोपाल कांडा ने इनेलो-बसपा के लिए कर दिया 'खेल', कहा- जीतने के बाद BJP को देंगे समर्थन

    उनके नामांकन वापस लेने के बाद से सोमवार को सुबह पार्टी संगठन के स्तर पर एसडीएम को एक शिकायत दी गई थी, जिसमें उनके गुमशुदा होने की बात बताई गई थी।

    वहीं, बसपा के जिलाध्यक्ष सत प्रकाश दोचानिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी महेंद्र सिंह से बात नहीं हो पाई है। अभी संगठन के स्तर पर आगामी रणनीति को लेकर मीटिंग करते हुए चर्चा की जा रही है।

    कौन हैं महेंद्र सिंह?

    बता दें कि महेंद्र सिंह मूल रूप से बादली विधानसभा के गांव पेलपा से संबंध रखते है। वह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं। उन्होंने केवल आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। बादली से नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके द्वारा भरे गए शपथ पत्र में 5 हजार रुपये नकद और मात्र 59 रुपये सेविंग खाता में दिखाए गए थे।

    महेंद्र सिंह नामांकन वापस लेने के बाद से काफी ज्यादा चर्चाओं में नजर आ रहे हैं। वह रविवार 4 बजे के बाद से ही घर से गायब चल रहे हैं। वह घर से किसी काम की कह कर निकले थे, फोन भी घर पर छोड़ दिया था। पत्नी ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के यहां गए हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Haryana Election: 15 मिनट बंद कमरे में चली मुलाकात, CM नायब सैनी की बात पर सहमत हुए राजीव जैन; वापस लेंगे नामांकन