Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhajjar: गोलियों की गूंज से दहली 'छोटी काशी' बेरी, गाड़ी रोककर दनादन फायरिंग; एक की मौत और तीन घायल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 02:30 PM (IST)

    झज्जर का बेरी करीब एक से डेढ़ बजे के बीच गोलियों की गूंज से दहल गया है। दुजाना की ओर से आ रही एक गाड़ी को रूकवाते हुए दनादन फायरिंग की गई है। जिसमें ...और पढ़ें

    गाड़ी रोककर दनादन फायरिंग; एक की मौत और तीन घायल
    गाड़ी रोककर दनादन फायरिंग; एक की मौत और तीन घायल

    झज्जर/बेरी, संवाद सूत्र। करीब एक से डेढ़ बजे के बीच छोटी काशी के नाम से पहचान रखने वाला बेरी गोलियों की गूंज से दहल गया है। दुजाना की ओर से आ रही एक गाड़ी को रूकवाते हुए दनादन फायरिंग की गई है। जिसमें एक की मौत हो गई है। एक गंभीर रूप से व दो अन्य घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए बेरी अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर मौजूद है।

    15 से 20 राउंड गोलियां हुई फायर

    घटनाक्रम के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। करीब 15 से 20 राउंड गोलियां फायर हुई हैं। जिस गाड़ी पर हमला हुआ है, उस पर भी 8 से 10 गोलियों के निशान है। प्रारंभिक जानकारी के हिसाब से दुजाना की ओर से आ रही एक नीले रंग की गाड़ी के आगे ब्रीजा गाड़ी अड़ाते हुए पहले गाड़ी को रुकवाया गया। फिर ब्रीजा से उतरे आरोपितों ने फायरिंग शुरू कर दी।

    चारों तरफ हो रही थी दनादन फायरिंग

    इससे पहले की नीली गाड़ी में सवार युवक कुछ समझ पाते, चारों तरफ से दनादन फायरिंग होती रही। इस दौरान उन्होंने बच कर भागने का प्रयास भी किया। लेकिन, वे सफल नहीं हो पाए। कुछ ही मिनटों के घटनाक्रम में एक की मौत हुई है। एक गंभीर रुप से व दो अन्य घायल हुए है। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में नाकाबंदी करा दी गई है। पुलिस की विभिन्न टीम मौके पर मौजूद है।