Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अपराध और बेरोजगारी में नंबर वन बना हरियाणा', झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने कानून व्यवस्था और पेपर लीक पर बीजेपी को घेरा

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 01:37 PM (IST)

    कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने हरियाणा की नायब सैनी सरकार पर अपराध, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर तीखा हमला बोला। ...और पढ़ें

    झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने कानून व्यवस्था और पेपर लीक पर बीजेपी को घेरा (फोटो: जागरण)

    झज्जर से विधायक गीता भुक्कल ने कानून व्यवस्था और पेपर लीक पर बीजेपी को घेरा (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, झज्जर। कांग्रेस विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने प्रदेश की नायब सैनी सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा राज में अपराध, पेपर लीक और बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है।

    वर्तमान सरकार को केवल चुनाव लड़ना आता है, युवाओं के लिए निष्पक्ष परीक्षाएं कराना नहीं। मुख्यमंत्री के वर्ष 2029 के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा प्रदेश विकास के हर मोर्चे पर लगातार पिछड़ रहा है। भाजपा में इस समय गहरी गुटबाजी और बहिष्कार की राजनीति चल रही है, जिसके चलते स्वयं उनके अपने नेता ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का खुलेआम विरोध कर रहे हैं।

    पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा राम मंदिर मामले को छोटा बताने पर भी विधायक गीता भुक्कल जमकर बरसीं। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बयान बताते हुए कहा कि राम मंदिर चंदे के विवाद को हल्के में लेना सीधे तौर पर करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है।

    कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। इसके साथ ही, गीता भुक्कल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा आग्रह करते हुए कहा कि वे राजनीति से अलग हटकर हरियाणा की जनता को अच्छी शिक्षा और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करवाएं ताकि प्रदेश का भविष्य सुधर सके।

    खबरें और भी