Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झज्जर पुलिस में SPO के 55 पदों पर निकली भर्ती, पूर्व सैनिक ऐसे कर सकते हैं आवेदन

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:57 PM (GMT+05:30)

    झज्जर पुलिस में 55 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक और अर्धसैनिक बल के जवान 29 जुलाई से 7 अगस् ...और पढ़ें

    झज्जर पुलिस में 55 एसपीओ, विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती। प्रतीकात्मक तस्वीर

    झज्जर पुलिस में 55 एसपीओ, विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर होगी भर्ती। प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. झज्जर पुलिस में 55 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की भर्ती

    2. पूर्व सैनिक 29 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं आवेदन

    3. चयनित एसपीओ को एक वर्ष के लिए हरियाणा सरकार के मानदेय पर नियुक्ति

    जागरण संवाददाता, झज्जर। जिला पुलिस में 55 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने बताया भर्ती के लिए सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल , हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल तथा हरियाणा सशस्त्र पुलिस के भूतपूर्व जवान आवेदन कर सकते हैं।

    उन्होंने बताया इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक पुलिस लाइन, झज्जर में अपने आवेदन पत्र जमा करा सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए विभाग की ओर से गठित समिति पात्र उम्मीदवारों का चयन करेगी।

    साथ ही पुलिस उपायुक्त मुख्यालय दीप्ति गर्ग ने पात्र भूतपूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के पूर्व जवानों से निर्धारित तिथियों के दौरान पुलिस लाइन, झज्जर में पहुंचकर आवेदन जमा कराने की अपील की है।

    उन्होंने बताया कि चयनित एसपीओ को हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। आवेदन करने के लिए कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।