Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhajjar News: बजंरग पूनिया के बाद वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री, सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट हो रही वायरल

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 24 Dec 2023 11:07 AM (IST)

    Bajrang Punia And Sakshi Malik News बजरंग पूनिया के बाद झज्जर के एक और पहलवान ने अपना पद्मश्री लौटाने का फैसला किया है। अब गांव सासरोली निवासी वीरेंद् ...और पढ़ें

    बजंरग पूनिया के बाद वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री। फाइल फोटो
    बजंरग पूनिया के बाद वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बजंरग पूनिया के बाद वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान भी लौटाएंगे पद्मश्री
    2. देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को अपना पद्मश्री लौटा दूंगा-वीरेंद्र सिंह
    3. गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक का फोटो भी किया शेयर

    जागरण संवाददाता, झज्जर। After Bajrang Punia, Gunga wrestler will also return his Padma Shri बजंरग पूनिया के बाद झज्जर के एक और पहलवान ने अपना पद्मश्री लौटाने का निर्णय लिया है। अब गांव सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह (गूंगा पहलवान) ने पद्मश्री अवार्ड लौटाने का एलान किया है। उन्होंने इसको लेकर इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली है।

     देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को अपना पद्मश्री लौटा दूंगा-वीरेंद्र सिंह

    इसमें लिखा है कि मैं भी अपनी बहन (साक्षी मलिक) और देश की बेटी के लिए प्रधानमंत्री को अपना पद्मश्री लौटा दूंगा। उन्होंने देश के उच्च खिलाड़ियों से भी निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

    गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक का फोटो भी किया शेयर

    इंटरनेट मीडिया पर डाली गई उनकी यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है और लोग भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अपनी पोस्ट के साथ गूंगा पहलवान ने साक्षी मलिक(Sakshi Malik) की पत्रकार वार्ता की एक फोटो भी शेयर की है।

    यह भी पढ़ें:  Gurugram News: गश्त पर मौजूद पुलिस टीम पर हमला, एक सिपाही को किया घायल; मौके से फरार हुए बदमाश

    उन्होंने मूल रूप से गांव खुड्डन निवासी पहलवान बजरंग पूनिया का भी समर्थन किया है। वीरेंद्र सिंह पहलवान गांव सासरोली में एक साधारण परिवार में पैदा हुए। उन्हें लोग ‘गूंगा पहलवान’ के नाम से भी जानते हैं।

    दस वर्ष की उम्र में पहलवानी के दांव पेच सीखने शुरू किए थे। वे कुश्ती में कई अंतरराष्ट्रीय मेडल जीत चुके हैं। 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें 2021 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Nuh News: युवती को नशीला पदार्थ पिला बनाया अश्लील वीडियो, मामला दर्ज