Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhajjar Road Accident: ट्रक से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, हादसे में चालक समेत करीब 10 घायल; अस्पताल में भर्ती

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 11:16 AM (IST)

    Jhajjar Accident बुधवार सुबह को रायपुर फैक्ट्री के पास झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर सड़क पर एक तूड़ी(गाय को खिलाने वाला चारा) से भरा ट्रैक्टर पलटा हुआ था। उसमे ...और पढ़ें

    Jhajjar News: अस्पताल में बच्चों का इलाज करते हुए डॉक्टर
    Jhajjar News: अस्पताल में बच्चों का इलाज करते हुए डॉक्टर

    जागरण संवाददाता, झज्जर। बुधवार सुबह को रायपुर फैक्ट्री के पास झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर सड़क पर एक तूड़ी(गाय को खिलाने वाला चारा) से भरा ट्रैक्टर पलटा हुआ था।

    उसमें पीछे से एक ट्रक की टक्कर पहले से हुई थी और ट्रक में पीछे से एक स्कूल बस की टक्कर हो गई।इस स्कूल बस में बच्चे सवार थे। जो माछरौली से झज्जर आ रही थी। इस सड़क दुर्घटना में चालक समेत करीब 10 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं।