विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा के बुजुर्गों को संगम में डुबकी लगाने का मौका, मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में शामिल हुआ 'महाकुंभ'

Published: Fri, 24 Jan 2025 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2025 06:31 PM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार किया है। इस योजना में अब प्रयागराज को भी शामिल ...और पढ़ें

वरिष्ठ नागरिकों को महाकुंभ में जाने का सुनहरा अवसर, सरकार ने चलाई योजना
वरिष्ठ नागरिकों को महाकुंभ में जाने का सुनहरा अवसर, सरकार ने चलाई योजना

HighLights

  1. 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ले सकेंगे लाभ
  2. सरल पोर्टल पर जाकर करा सकते हैं आवेदन

जागरण संवाददाता, झज्जर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार किया है। अब इसमें महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज को भी शामिल कर लिया गया है।

इस योजना के तहत बीपीएल परिवार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी खर्च पर कुंभ मेले में ले जाया जाएगा।

सरल पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि योजना के तहत पात्र तीर्थ यात्रियों को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

जिला प्रशासन आवेदन करने में करेगा सहयोग

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र लाभार्थियों को जिला प्रशासन द्वारा आवेदन करने के संबंध में नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र लाभार्थी महाकुंभ मेले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाएगा। सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

यह पहल न केवल लोगों को धार्मिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि हरियाणा सरकार के समाज कल्याण के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है। इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को इस आयोजन की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भव्यता का अनुभव करने का अवसर प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें- विधायकों को भी महाकुंभ लेकर जाएगी नायब सरकार, मंत्रियों व CM के साथ MLA भी लगाएंगे डुबकी; कौन उठाएगा माननीयों का खर्च?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने मंत्रियों के साथ महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी

मुख्यमंत्री व मंत्रियों और विधायकों के साथ सात फरवरी को प्रयागराज पहुंचकर कुंभ स्नान करेंगे। विधानसभा सचिवालय ने इस आयोजन का विस्तार करते हुए प्रयागराज जाने वाले विधायकों से स्वीकृति मांग ली है। हालांकि विधायकों को यात्रा खर्च स्वयं वहन करना होगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के सदस्य सात फरवरी को कुंभ स्नान के लिए जाएंगे। इसकी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बीच सरकार दो दिन पहले मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार कर चुकी है।

योजना के तहत गरीब परिवार के बुजुर्गों को सरकारी खर्चे पर प्रयागराज स्थित महाकुंभ तीर्थ के दर्शन करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के पात्र बुजुर्गो को अयोध्या में रामलला के दर्शन करवाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में इस दिन डुबकी लगाएगी नायब कैबिनेट, CM नायब सैनी मंत्रिमंडल के साथ जाएंगे प्रयागराज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।