झज्जर में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी, अनशनकारियों की सेहत बिगड़ी
जहांगीरपुर गांव में फिरनी को सीसी सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सोमवार से जल त्यागने और स्व ...और पढ़ें
-1784975551766_m.webp)
ग्रामीणों का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी। फोटो जागरण
HighLights
जहांगीरपुर में फिरनी सड़क के लिए ग्रामीणों का अनशन पांचवें दिन।
सोमवार से जल त्यागने और स्वास्थ्य सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान।
ग्रामीण लिखित आश्वासन मिलने तक अनशन जारी रखने पर अड़े।
संवाद सूत्र, बादली (झज्जर)। गांव जहांगीरपुर में फिरनी को सीसी सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आमरण अनशन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन में महिलाओं सहित 36 बिरादरी के लोग लगातार समर्थन देने पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक फिरनी का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू नहीं होता, तब तक अनशन समाप्त नहीं होगा। इसके साथ ही अनशनकारियों ने सोमवार से जल त्यागने और स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। पांच दिनों से जारी अनशन के कारण आंदोलनकारियों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है।
अनशन का नेतृत्व कर रहे दीपक शर्मा और सुरेंद्र उर्फ काला की तबीयत खराब होने पर शनिवार को पीएचसी जहांगीरपुर से डा. अविनाश और सामान्य अस्पताल झज्जर से डा. मोहित राठी की स्वास्थ्य टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। हालांकि, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सोमवार से वे किसी भी प्रकार की चिकित्सीय जांच का बहिष्कार करेंगे।
लिखित आश्वासन पर अड़े आंदोलनकारी
गांव की फिरनी के लिए 45.29 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा जा चुका है। इससे पहले एसडीएम विशाल कुमार, तहसीलदार श्रीनिवास और बीडीपीओ सुमित बैनीवाल ने मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक प्रक्रिया की जानकारी दी थी, लेकिन ग्रामीण मौखिक आश्वासनों को खारिज कर चुके हैं।
खबरें और भी
दीपक शर्मा, मनोज पहलवान और गुलिया खाप प्रधान सुनील गुलिया ने कहा कि जब तक काम शुरू करने की लिखित समयसीमा नहीं मिलती, अनशन जारी रहेगा। इस अवसर पर भगत सिंह, शमशेर सिंह, नवीन, अनिल कुमार व हर्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।