जींद में डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी
जींद के बाल धर्मार्थ अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सचिन से व्हाट्सएप कॉल पर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई ...और पढ़ें
-1787509982363_m.webp)
जींद में डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रंगदारी। फाइल फोटो
HighLights
जींद के चिकित्सक से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी।
व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए दी गई धमकी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए को सौंपी।
जागरण संवाददाता, जींद। बाल धर्मार्थ अस्पताल में कार्यरत डा. सचिन से अज्ञात लोगों ने वाट्सएप काल करके एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में डा. सचिन ने कहा कि वह बाल धर्मार्थ अस्पताल में कार्यरत हैं। 21 अगस्त को वह अस्पताल में काम कर रहे थे, उसी दौरान उनके वाट्सएप पर एक काल आई।
जब उन्होंने काल उठाई तो सामने वाले ने कहा कि वह बहुत बड़े गैंग से बोल रहा है। एक करोड़ रुपये तैयार रखो। कहा कि यदि पैसे नहीं दिए तो फिर बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। इसके बाद डा. सचिन के पास मैसेज भी भेजा। इस मैसेज में भी पैसे नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि यह काल विदेश से नहीं बल्कि भारत के नंबर से ही आई थी।
शहर थाना के जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर सचिन पंडित नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआइए को सौंपी गई है।
