Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद में तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, भैंस को पानी पिलाने के दौरान हुआ हादसा

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 06:04 AM (IST)

    जींद के शामलोकलां गांव में जयबीर नामक एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी भैंस को पानी पिलाने गया था, जहाँ दूसरी भैंस से झगड़ा हो गया। ...और पढ़ें

    तालाब में भैंस को पानी पिलाने गए व्यक्ति की मौत

    तालाब में भैंस को पानी पिलाने गए व्यक्ति की मौत

    HighLights

    1. जींद: तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत

    2. भैंस को पानी पिलाने गया था जयबीर

    3. परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद मांगी

    जागरण संवाददाता, जींदगांव शामलोकलां में तालाब में बुधवार दोपहर बाद भैंस को तालाब में पानी पिलाने के लिए गए व्यक्ति 45 वर्षीय जयबीर की मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने वीरवार को शव का नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवाया।

    स्वजनों ने बताया कि 42 वर्षीय जयबीर खेतीबाड़ी के साथ भैंसों का भी लेनदेन करता था। उसने पिछले दिनों ही एक लाख रुपये से ज्यादा की राशि से भैंस खरीदी थी। बुधवार को उस भैंस को पानी पिलाने के लिए घर के नजदीक ही तालाब में पानी पिलाने के लिए लेकर गया था।

    तालाब में उसकी भैंस की दूसरी भैंस के साथ लड़ाई हो गई। जिन्हें अलग करने के लिए जैसे ही वह तालाब में उतरा, तभी उसकी तबीयत बिगड़ गई और बेसुध होकर तालाब में गिर गया। हालांकि मौके पर ही मौजूद उनके पिता सतपाल ने उसे बाहर निकाल लिया।

    उसके बाद नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। परिवार के पालन- पोषण की पूरी जिम्मेदारी जयबीर की थी। स्वजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।

    खबरें और भी