Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद में विदेश में पढ़ाई के नाम पर विधवा से साढ़े 21 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज

    Updated: Sun, 31 May 2026 04:53 PM (IST)

    जींद में एक विधवा महिला को उसके बेटे को विदेश में पढ़ाई करवाने के नाम पर 21.5 लाख रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोप ...और पढ़ें

    ठगी के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच। फाइल फोटो

    ठगी के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विधवा महिला से विदेश भेजने के नाम पर ठगी।

    2. बेटे को इंग्लैंड में दाखिला दिलाने का झांसा दिया।

    3. पुलिस ने तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया।

    जागरण संवाददाता, जींद। दुर्गा कालोनी निवासी एक विधवा महिला के बेटे को विदेश में पढ़ाई करवाने का झांसा देकर मां, बेटे व बेटी ने साढ़े 21 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने विधवा महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा कालोनी निवासी राजबाला ने कहा कि वह एक विधवा महिला है। अपने बेटे को विदेश में पढ़ाई करने के लिए भेजने की इच्छुक थी ताकि वह पढ़-लिखकर कुछ बन जाए। इसके लिए उसने डीआरडीए में एक्सपर्ट ओवरसीज नामक कार्यालय में संपर्क किया।

    यहां की संचालिका शीलवंती, उसकी बेटी भावना तथा बेटा रवि से उनकी बातचीत हुई। तीनों ने उसके बेटे संदीप को इंग्लैंड में पढ़ाई के लिए भेजने व दाखिल करवाने का खर्च लगभग 24 लाख रुपये बताया। राजबाला ने कहा कि उसने अपना प्लाट व अन्य संसाधन बेचकर पैसे को इंतजाम किया।

    पांच अक्टूबर 2025 को उसने सारे पैसे शीलवंती, उसकी बेटी भावना व बेटे रवि को दे दिए। इसके बाद आरोपितों ने उसके बेटे संदीप को इंग्लैंड भेज दिया। जब उसका बेटा इंग्लैंड पहुंचा तो उसे पता चला कि उसका तो यहां कोई दाखिला ही नहीं हुआ। उसे गलत भेजा गया है।

    खबरें और भी

    राजबाला ने कहा कि आरोपितों ने धोखाधड़ी करके उसके बेटे को विदेश भेजा था। जब उसने आरोपितों से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने कुछ रुपये तो दे दिए लेकिन अभी तक साढ़े 21 लाख रुपये नहीं दिए हैं। वह लोग उनके कार्यालय के बार-बार चक्कर काट रहे हैं।

    आरोपितों ने उनको अब जान से मारने की धमकी भी दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि राजबाला की शिकायत पर शीलवंती, उसके बेटे रवि व बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।