Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election: 'दिल्ली-पंजाब के बाद हरियाणा में बदलाव की जरूरत', आप नेता संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 09:34 PM (IST)

    कपास मंडी उचाना में शनिवार को आम आदमी पार्टी की बदलाव रैली में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पंजाब के ब ...और पढ़ें

    आप नेता संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना।
    आप नेता संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना।

    HighLights

    1. भाजपाइयों ने किया हिंदू-मुस्लिम के नाम पर जनता को लड़ाने का काम- संजय सिंह
    2. दिग्गजों को हरा कर 92 सीटें पंजाब की जनता ने केजरीवाल को जिताया
    3. हर मोर्चे पर विफल हुई भाजपा सरकार- संजय सिंह

    जागरण संवाददाता, उचाना। कपास मंडी उचाना में शनिवार को आम आदमी पार्टी की बदलाव रैली हुई। मुख्य वक्ता राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहुंचे। पार्टी के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मुख्य रूप से पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल को जनसभा में आना था, लेकिन वो किसी कारणवश नहीं पहुंच सकी। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली, पंजाब के बाद हरियाणा में बदलाव करेगी।

    संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने इतना काम किया कि उसकी आवाज पंजाब तक पहुंची। साल 2017 में 22 सीटें जीती थी और साल 2022 में 92 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीतीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जनता ने बीजेपी को हरा दिया। पंजाब में जनता ने कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल को हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा वालों से कहा कि इस बार इनकी जमानतें जब्त करवा दो।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: भ्रष्टाचार में सिटाडेल सिक्योरिटी सर्विसेज का ठेका रद, सभी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त

    बीजेपी ने लोगों को ठगने का किया काम- संजय सिंह

    बीजेपी पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि इन भाजपाइयों से सावधान रहें। इन्होंने आपको बहुत ठगने का काम किया है। हिंदू मुसलमान और जाति के नाम पर जनता को लड़ाने का काम किया है। भाजपाइयों के पास कोई काम नहीं है। दिनरात झगड़े करवाओ, बांटो और राज करो, मुसलमानों को गाली दो। ये सिर्फ गालीबाज पार्टी है। भाजपा का नाम अब भारतीय जनता पार्टी नहीं भारतीय झगड़ा पार्टी होना चाहिए।

    भाजपाइयों ने राम को भी नहीं छोड़ा- संजय सिंह

    उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले बेईमान लोग हैं, इनसे सावधान रहने की जरूरत है इन्होंने तो भगवान श्रीराम को भी नहीं बख्शा, राम के मंदिर में ही चंदा चोरी कर लिया। उन्होंने चंदा चोरी करने का विवरण देते हुए बताया कि पांच मिनट पहले दो करोड़ में जमीन खरीदी और पांच मिनट बाद साढ़े 18 करोड़ रुपये में बेच दी। पांच मिनट में साढ़े सोलह करोड़ का घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि राम के नाम पर चंदा चोरी नहीं चलेगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana News: 'कांग्रेस के समय पैसे और सिफारिश पर मिलती थी नौकरियां', BJP नेता किरण चौधरी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप