विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयराम अस्पताल में एलर्जी के मरीजों को बीमारी के बचाव की दी सलाह

Published: Thu, 16 Oct 2025 11:24 AM (IST)

जयराम अस्पताल में एलर्जी के मरीजों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टरों ने मरीजों को एलर्जी से बचाव ...और पढ़ें

जयराम अस्पताल में एलर्जी के मरीजों को बीमारी के बचाव की दी सलाह (File Photo)

जयराम अस्पताल में एलर्जी के मरीजों को बीमारी के बचाव की दी सलाह (File Photo)

HighLights

  1. एलर्जी से बचाव के तरीके बताए गए

  2. डाइट का ध्यान रखने की सलाह

  3. तुरंत डॉक्टर से सलाह लें

संवाद सूत्र, नरवाना : श्री जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति एवं सामान्य अस्पताल में चार दिवसीय फ्री जांच कैंप के दूसरे दिन काफी संख्या में मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचे। पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. मोनिका घनघस ने बताया कि बुधवार को शिविर में एलर्जी के मरीज ज्यादा आए। उन्हें एलर्जी से बचाव के लिए सलाह दी गई।

गले की जांच करवाने आए मरीजों को बताया गया कि वह नमक के पानी के गरारे लगातार करें और जितना ज्यादा हो सके पानी पीएं। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति के प्रधान कैलाश सिंगला व संयोजक विनोद मंगला ने बताया कि शिविर 17 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

कैंप में जोड़ों का दर्द, बीपी शुगर व अस्थमा का इलाज, त्वचा रोग से संबंधित रोगों की जांच किडनी से संबंधित रोगों की जांच, बालों से संबंधित रोगों की जांच व इलाज किया जा रहा है। इस मौके पर नरेश जैन, देवीराम गर्ग, पवन मित्तल, जयपाल बंसल, सतीश बंसल, बजरंग बाता, बोबी जिंदल मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।