विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में सेना के जवान ने ससुराल में की फायरिंग, बेटा छीनने का किया प्रयास; पत्नी की दादी को किया घायल

Published: Wed, 28 Oct 2026 10:04 PM (IST)

जींद के निडानी गांव में सेना के जवान साहिल ने ससुराल में बेटे को छीनने का प्रयास करते हुए फायरिंग ...और पढ़ें

सेना के जवान ने ससुराल में फायरिंग कर बेटा छीनने का किया प्रयास, पत्नी की दादी को मारी चोट।

सेना के जवान ने ससुराल में फायरिंग कर बेटा छीनने का किया प्रयास, पत्नी की दादी को मारी चोट।

HighLights

  1. सेना के जवान ने ससुराल में की फायरिंग

  2. बेटे को छीनने के प्रयास में दादी घायल

  3. पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा

जागरण संवाददाता, जींद। गांव निडानी में बुधवार सुबह गांव सिवाहा का साहिल ससुराल में बेटे को लेने पहुंच गया। इस दौरान उसने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से दो राउंड फायर किए और हमला कर पत्नी की दादी का हाथ तोड़ दिया।

साहिल सेना में कार्यरत है। उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में विचाराधीन है। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सदर थाना में दी शिकायत में गांव निडानी निवासी केलो ने कहा कि उसकी पौत्री की शादी चार साल पहले गांव सिवाहा के साहिल के साथ हुई थी। उसकी पौत्री व साहिल के बीच अनबन चल रही है।

मामला अदालत में विचाराधीन है। उसकी पौत्री तीन साल के बेटे के साथ उनके पास निडानी में रहती है। बुधवार सुबह नौ बजे साहिल उनके घर पहुंचा। वह घर के बाहर बैठी थी। उसका दोहता उसके पास खेल रहा था।

साहिल ने बच्चे को छीनने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और गोलियां चलाईं। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद साहिल धमकी देते हुए फरार हो गया।

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि साहिल सेना में कार्यरत है। उसने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से दो राउंड फायर किए। उसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।