Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गर्त में जा रही है कांग्रेस', दुष्यंत चौटाला ने हुड्डा पर बोला हमला; बजट की शराब से क्यों की तुलना?

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 09:26 AM (IST)

    हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार हरियाणा का वि ...और पढ़ें

    दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर बोला हमला (File Photo)
    दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर बोला हमला (File Photo)

    HighLights

    1. 'बजट नई बोतल में पुरानी शराब से ज्यादा कुछ नहीं'
    2. नेता प्रतिपक्ष का चुनाव न करने पर कांग्रेस पर कसा तंज

    जागरण संवाददाता, जींद। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने कहा कि भाजपा प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे ले जा रही है। सरकार का बजट नई बोतल में पुरानी शराब से ज्यादा कुछ नहीं है। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) पर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष का चुनाव भी नहीं कर पा रही। एक व्यक्ति के दबाव में कांग्रेस गर्त में जा रही है। शुक्रवार को उन्होंने जींद के जजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

    'कागजों में प्रदेश का विकास कर रही है सरकार'

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार केवल कागजों में प्रदेश का विकास कर रही है। हकीकत यह है कि सरकार की नीतियों से हरियाणा कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। सरकार प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे ले जा रही है।

    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में बहुत ज्यादा अंतर है। गेहूं की खरीद सिर पर है, लेकिन अभी तक गेहूं की लिफ्टिंग के टेंडर नहीं हो पाए हैं। सीएम की स्थिति इतनी कमजोर है कि उन्हें मंडियों से गेहूं की लिफ्टिंग के लिए ठेकेदारों के साथ बैठक करनी पड़ रही है।

    पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते दुष्यंत चौटाला। (फोटो- जागरण)

    दुष्यंत ने कांग्रेस पर कसा तंज

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में सीएम बन गया। उसके बाद दिल्ली के सीएम का चुनाव हो गया, लेकिन कांग्रेस हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई।

    पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद बिहार का नया सीएम भी बन जाएगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाएगी। इतनी कमजोर कांग्रेस पार्टी से प्रदेश की जनता के हितों की आवाज सड़क से विधानसभा तक उठाने की उम्मीद करना बेमानी है।

    खबरें और भी

    किसानों पर कार्रवाई से खुली आप की पोल- दुष्यंत

    दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब में किसानों के साथ बर्बर कार्रवाई की गई। किसानों के साथ खड़ा होने का ढोंग करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार की पोल खुल गई है। पंजाब पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर तोड़ दिए। चंडीगढ़ में किसानों से वार्ता के केंद्र के ड्रामे के बाद किसान नेताओं को पंजाब में गिरफ्तार करवा दिया गया। केंद्र, पंजाब और हरियाणा सरकार किसानों को कमजोर करने में लगी है।

    ये भी पढ़ें- Haryana News: पानीपत में जजपा नेता की गोली मारकर हत्या, दो दोस्तों की भी हालत गंभीर; इलाके में हड़कंप

    ये भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार ADA जगदीप बराड़ को नायब सरकार ने किया सस्पेंड, नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय; जानें पूरा मामला