विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में दीपावली से पहले महंगा हुआ घी और पनीर, जानें कितना बढ़ा दाम

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:29 PM (IST)

वीटा घी की कीमत में फिर 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 730 रुपये प्रति किलोग्राम ...और पढ़ें

हरियाणा में दीपावली से पहले महंगा हुआ घी और पनीर। फाइल फोटो

हरियाणा में दीपावली से पहले महंगा हुआ घी और पनीर। फाइल फोटो

HighLights

  1. वीटा घी के दाम 10 रुपये प्रति लीटर बढ़े।

  2. पनीर की 200 ग्राम पैकिंग 5 रुपये महंगी हुई।

  3. दूध महंगा होने से घी व पनीर के दाम बढ़े।

जागरण संवाददाता, जींद। वीटा घी के दाम फिर 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इसके दाम बढ़कर 730 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गत आठ अक्टूबर को भी 30 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे। पनीर की 200 ग्राम की पैकिंग के दाम भी पांच रुपये बढ़कर 90 हो गए हैं।

प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि दूध महंगा होने की वजह से घी व पनीर के रेट बढ़ाए गए हैं। आने वाले दिनों में घी के दाम और बढ़ सकते हैं। फिलहाल वीटा 10 फैट के प्रति लीटर दूध के किसानों को 88 रुपये दे रहा है।

वीटा प्लांट के सीईओ नरेंद्र धानिया ने बताया कि गर्मियों में दूध के दाम बढ़ गए थे, जिसके कारण घी के रेट में बढ़ोतरी हुई है। लागत बढ़ने के कारण ही घी के रेट बढ़ाए गए हैं। त्योहारी सीजन में वीटा घी की मांग भी ज्यादा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।