विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चाहें तो BJP में आ सकते हैं भूपेंद्र हुड्डा', बड़ौली ने कांग्रेस नेता को दिया ऑफर; कहा- कब क्या हो जाए नहीं पता

Published: Sat, 22 Feb 2025 02:02 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली (Mohan Lal Badauli) ने कहा है कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ...और पढ़ें

भाजपा में शामिल होना चाहें तो आ सकते हैं भूपेंद्र हुड्डा- मोहन बड़ौली
भाजपा में शामिल होना चाहें तो आ सकते हैं भूपेंद्र हुड्डा- मोहन बड़ौली

संवाद सूत्र, जुलाना। जुलाना नगर पालिका चुनाव में प्रचार करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में सारी संभावनाएं खुली रहती हैं। अगर हुड्डा भाजपा में शामिल होना चाहें तो आ सकते हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, किसी को पता नहीं होता।

सोनीपत के कांग्रेस नेता हाेंगे भाजपा में शामिल

बड़ौली ने कहा कि सिरसा के कांग्रेस विधायक भी खुद भाजपा मुख्यमंत्री की तारीफ कर चुके हैं। आज लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। सोनीपत में विधायक का चुनाव लड़ चुके नेता और जिला परिषद से दो चेयरमैन भाजपा में शामिल होंगे। दोनों ही उनके संपर्क में हैं।

इस दौरान मोहन लाल बड़ौली दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी नंदगढ़ की बेटी रेखा गुप्ता के चाचा रमेश जिंदल से भी मिले। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी दिल्ली को सुधारने का काम करेगी।

दिल्ली को भी हरियाणा की तरह विकास के पथ पर आगे ले जाने का काम किया जाएगा। रेखा गुप्ता के चाचा रमेश जिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंडी में उनके कार्यालय में आए।

अनिल विज के साथ दिखे थे बड़ौली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badauli) द्वारा परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) की खींचतान के बाद दोनों नेता शुक्रवार को ढाठरथ गांव में एक शादी समारोह में मिले। इस दौरान विज व बड़ौली काफी सहज रहे और करीब एक घंटा साथ बिताया। दोनों नेताओं ने साथ में खाना खाया और बीच-बीच में बातें करते रहे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की 40 अनाज मंडियों में खुली 'अटल कैंटीन' पर कांग्रेस ने लगवाई रोक, इस वजह से लिया गया फैसला

हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की ऐसी हवा हवाई सरकार चल रही है, जिसके वादे और इरादे दोनों हवा हवाई साबित हुए हैं। भाजपा ने ना पिछले 10 साल के कार्यकाल में कोई विकास कार्य किया और ना ही तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में उसके पास बताने लायक कोई उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि अब तक ना महिलाओं को 2100 देने का वादा पूरा हुआ, ना युवाओं को 2 लाख नौकरियां दी गई, ना कौशल निगम कर्मियों के पक्का किया गया और ना ही किसानों को एमएसपी दी गई। हुड्डा शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- साथ खाया खाना, आपस में करते रहे बातें... अनिल विज और मोहन बड़ौली के बीच मिटी 'दूरियां'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।