Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: बेटियों को शिक्षा पर नायब सरकार का विशेष जोर, तीज के मौके पर महिलाओं के लिए कीं ये बड़ी घोषणाएं

    Updated: Thu, 08 Aug 2024 02:58 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने तीज के अवसर पर प्रदेशभर के महिलाओं को तोहफा देते हुए कई बड़ी घोषणाएं की है। उन्होंने बुधव ...और पढ़ें

    तीज के अवसर पर हरियाणा CM नायब सैनी ने कीं कई बड़ी घोषणाएं (जागरण फाइल फोटो)
    तीज के अवसर पर हरियाणा CM नायब सैनी ने कीं कई बड़ी घोषणाएं (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. तीज के मौके पर सीएम सैनी ने की कई घोषणाएं
    2. गरीब बेटियों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा का एलान
    3. 'गरीब विधवा महिलाओं को ब्याज रहित कर्ज'

    जागरण संवाददाता, जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने बुधवार को सावन की हरियाली तीज पर प्रदेशभर की 30 हजार महिलाओं को कोथली दी। नई अनाज मंडी में आयोजित राज्यस्तरीय महोत्सव में उन्होंने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।

    हरियाणा में अगले दो महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.80 लाख रुपये तक की आय वाले 46 लाख परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। आइए नजर डालते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रमुख घोषणाओं पर....

    CM सैनी की बड़ी घोषणाएं

    • 1.80 लाख तक आय वाले 46 लाख परिवारों को मिलेगा 500 में सिलेंडर।
    • 10 सबसे कम लिंगानुपात वाले जिलों में जागरूकता मोबाइल वैन मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी की शुरुआत।
    • 1,80,000 तक सालाना आय वाले परिवार की बेटियों को स्नातक तक मुफ्त शिक्षा।
    • उच्चतर शिक्षा के लिए 5105 बेटियों को 20 करोड़ 28 लाख का ऋण।
    • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बस अड्डा परिसर में दुकान का आवंटन।
    • 581 गरीब विधवाओं को 9 करोड़ 38 लाख ब्याज रहित ऋण।
    • 487 महिला उद्यमियों को 8 करोड़ 70 लाख का ऋण 7 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा।
    • मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना 41000 से बढ़ाकर 71000 रुपये तक की।
    • महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 15% तक बढ़ाने का फैसला।
    • प्रधानमंत्री मातृत्व योजना में 8 लाख 45000 गर्भवती महिलाओं को 346 करोड़ रुपये।
    • मुख्यमंत्री डूंगर उपहार योजना में 10 लाख छात्राओं को फोर्टिफाइड दूध।
    • समूह सखी का मासिक मानदेय 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया।

    यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat: 'विनेश हमारे लिए चैंपियन, हरियाणा में पदक विजेता की तरह मिलेंगी सुविधाएं'; CM नायब सैनी का एलान