विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर ने अटल कैंटीन में खाया खाना, आखिर 20 रुपये प्लेट के क्यों चूकाए ₹200?

Published: Wed, 07 Oct 2026 01:05 PM (IST)

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने जींद की नई अनाज मंडी में अटल कैंटीन में भोजन किया।

डिप्टी स्पीकर ने अटल कैंटीन में खाया खाना (जागरण फोटो)

डिप्टी स्पीकर ने अटल कैंटीन में खाया खाना (जागरण फोटो)

HighLights

  1. डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिढ़ा ने अटल कैंटीन में भोजन किया।

  2. उन्होंने 20 थालियों के लिए 200 रुपये का भुगतान किया।

  3. कांग्रेस के 'वोट चोरी' आरोपों पर भाजपा का बचाव किया।

जागरण संवाददाता, जींद। नई अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान विधानसभा डिप्टी ड. कृष्ण मिढ़ा ने अटल कैंटीन पर खाना खाया। उन्होंने खुद सहित 20 थालियों की 200 रुपये पेमेंट भी की। इस दौरान कैंटीन में काम करने वाली महिलाओं से भी बातचीत की।

इसके साथ वहां खाना खा रहे प्रवासी कामगारों से भी बात की और खाने की गुणवत्ता के बारे में पूछा। इस दौरान कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों पर पत्रकारों के सवाल पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने जनहितैषी कामों के दम पर लोगों के दिल जीत रहे हैं।

भाजपा सरकार लोगों के वोट नहीं चुरा रही, बल्कि अपने अच्छे कामों से लोगों के दिल चुरा रही है। यही वजह है, कांग्रेस हताशा में वोट चोरी जैसे झूठे आरोप लगा रही है।

अटल कैंटीन में 10 रुपये में मिलने वाले भोजन का जिक्र करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को इतने कम दाम में भरपेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाना भी जनहित की सोच का उदाहरण है। कांग्रेस इसी तरह के कामों को देखकर परेशान है और जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए वोट चोरी के आरोप लगा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।