Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: क्या मुख्यमंत्री बनेंगे दीपेंद्र हुड्डा? खूब सुर्खियां बटोर रहा सांसद का स्टाइल, इसी अंदाज से भूपेंद्र हु्ड्डा भी बने थे CM

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 09:03 PM (IST)

    Haryana Politics हरियाणा में विधानसभा चुनाव को अभी दो महीने से ज्यादा समय बाकी है। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि भाजपा लोकसभा में लगे झटके से उभर न पाए। ...और पढ़ें

    Haryana Politics: लोगों को भा रहा दीपेंद्र हुड्डा का स्टाइल।
    Haryana Politics: लोगों को भा रहा दीपेंद्र हुड्डा का स्टाइल।

    HighLights

    1. हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा में सुर्खियां बटोर रहा दीपेंद्र का स्टाइल।
    2. कंडेला कांड के बाद चंडीगढ़ तक निकाली यात्रा से बढ़ा था भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कद।
    3. हरियाणा नापने निकले रोहतक के सांसद की यात्रा का पहला चरण आज होगा पूरा।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का स्टाइल राजनीतिक गलियारों में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जींद के कंडेला कांड के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ तक यात्रा निकाली थी, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें सीएम चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया था।

    ठीक उसी तर्ज पर लोकसभा चुनाव में मिली कामयाबी के बाद माहौल को भुनाने के लिए दीपेंद्र हुड्डा ने यात्रा की रणनीति को अपनाया है। यात्रा का पहला चरण 21 जुलाई को गुरुग्राम के बादशाहपुर में समाप्त होगा, जिसके बाद संसद सत्र शुरू हो जाएगा। संसद सत्र समाप्त होने के बाद यात्रा का अगला चरण शुरू होगा।

    लोगों को भा रहा दीपेंद्र हुड्डा का स्टाइल

    यात्रा में भीड़ के काफिले से बाहर निकलकर दीपेंद्र कभी दुकानदारों और व्यापारियों के बीच पहुंच जाते हैं तो कभी रेहड़ी वालों के पास। एक जगह वे अचानक से एक कालोनी में पहुंच गए, जहां पूरी गली सीवरेज के पानी से भरी पड़ी थी। एक कुम्हार के घर गीली मिट्टी से बर्तन बनाते नजर आए। धान के खेत में ट्रैक्टर चलाने और ट्यूबवेल पर नहाते वीडियो खूब वायरल हुए हैं।

    शाह के सवालों का जवाब दे रहे दीपेंद्र

    हरियाणा में विधानसभा चुनाव को अभी दो महीने से ज्यादा समय बाकी है। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि भाजपा लोकसभा में लगे झटके से उभर न पाए। इसलिए ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के जरिए कांग्रेस लगातार भाजपा पर सवालों की बौछार कर रही है। खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में आए तो इस अभियान का जिक्र करते नजर आए। दीपेंद्र हर मंच से हुड्डा सरकार के काम गिनवाकर शाह के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

    खबरें और भी

    कांग्रेस ने नियुक्त किए जिला मीडिया समन्वयक

    हरियाणा मांगे हिसाब के लिए कांग्रेस ने 19 जिलों में मीडिया समन्वयक नियुक्त किए हैं। पंचकूला में अंकुर गुलाटी, अंबाला में नितिन भाटिया, कुरुक्षेत्र में राकेश सैनी, यमुनानगर में रमन त्यागी, करनाल में त्रिलोचन सिंह, कैथल में त्रिलोक चंद गर्ग, जींद में बाल जीत रेड्डू, हिसार में बजरंग दास गर्ग, सिरसा में राजकुमार शर्मा को मीडिया समन्यवक बनाया गया है।

    इसी तरह फतेहाबाद में अशोक गर्ग, रोहतक में यशपाल पंवार और अजय सिंघानिया (लेफ्टी), झज्जर में विकास अहलावत, सोनीपत में मनोज, पानीपत में बलविंदर सचदेवा (मिंटू), महेंद्रगढ़ में सुरेंद्र नबंरदार, भिवानी में धीरज लखारिया, चरखी दादरी में अमन कुमार डालवास, फरीदाबाद में राकेश भड़ाना प्रसाद और गुरुग्राम में पंकज को समन्वय की कमान सौंपी गई है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: 'हमारी सरकार बनेगी तो जींद में लगाएंगे बड़ा उद्योग', दीपेंद्र हुड्डा बोले- BJP के शासन से छुटकारा चाहती है जनता