Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jind Crime: होली के रंग में पड़ा भंग अलग-अलग मामलों में एक युवक की हत्या, हादसों में तीन की गई जान; दो युवक नहर में डूबे

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 07:58 PM (IST)

    होली के दिन जींद जिले (Jind Crime) के कई परिवारों के घर में मातम रहा। यहां पर अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में छह लोगों की जान चली गई। फाग खेलने के लिए ...और पढ़ें

    Jind News: मौत के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते हुए स्वजन। जागरण
    Jind News: मौत के बाद नागरिक अस्पताल में विलाप करते हुए स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत।
    2. बाजार में होली का सामान लेने गए युवक पर चाकू से हमला।
    3. पर्व को देखते पुलिस ने की जगह-जगह नाकेबंदी।

    जागरण संवाददाता, जींद। जिले (Jind News) में होली पर्व पर कुछ परिवारों के रंग में भंग डल गया। फाग पर पूरे दिन जगह-जगह सड़क हादसे व झगड़े हुए। इसका असर नागरिक अस्पताल इमरजेंसी वार्ड पर दिखाई दिया।

    सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत

    जहां पर पूरे दिन इमरजेंसी वार्ड घायलों से फुल रहा और लगभग 200 के करीब ओपीडी हुई। अलग-अलग जगह पर हुए सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

    वहीं शहर के रघु नगर में फाग खेलने के लिए गए गुरुद्वारा कालोनी के एक युवक की तेजधार हथियार व ईंटों से हमला करके हत्या कर दी। शहर के अर्बन एस्टेट के एक युवक की फाग पर्व पर दोस्तों के साथ नहाने गया युवक हांसी ब्रांच नहर में डूब गया।

    अर्बन एस्टेट निवासी 25 वर्षीय चिराग फाग पर्व पर अपने दोस्तों के साथ गांव अमरहेड़ी पुल के निकट हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। 13 दिन पहले ही शादी हुई थी।

    पर्व को देखते पुलिस ने की जगह-जगह नाकेबंदी

    दूसरी ओर अंटा गांव के नहर में नहाने गया गोहाना के महमूदपुर गांव निवासी सावन डूब गया। वह रिश्तेदारी में डिडवाड़ा में फाग खेलने आया था।

    होली पर्व (Holi 2024) को देखते हुए पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की गई थी और तेज रफ्तार में चलने वाले वाहन चालकों की खबर ली और उनके चालान किए गए। पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दिया और सड़कों पर कम ही वाहन चालक दिखाई दिए।

    यह भी पढ़ें: Dog Attack: सावधान! हरियाणा के इस जिले में दिखा कुत्तों का आतंक, 24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों को काट खाया

    बाजार में होली का सामान लेने गए युवक पर चाकू से हमला

    नरवाना के भगत सिंह चौक पर होली के दिन दो सगे भाइयों ने एक युवक पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया हैं। शास्त्री नगर निवासी धीरा ने शहर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे लड़के 18 वर्षीय कपिल की कई दिन पहले कालोनी के ही नरेंद्र के साथ कहासुनी हो गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Karnal Accident: हाईवे किनारे खड़े चार बच्चों को कैंटर चालक ने कुचला, दो की मौत; दो गंभीर रूप से घायल