'वो गुंडा-बदमाश, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे'; बृजभूषण का नाम सुनते ही भड़कीं विनेश फोगाट
जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जींद में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 'गुंडा-बदमाश' बताया। उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर ...और पढ़ें
-1787102495300_m.webp)
बृजभूषण का नाम सुनते ही भड़कीं विनेश फोगाट। फोटो जागरण
HighLights
विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह को गुंडा-बदमाश कहा।
पहलवानों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी।
भाजपा पर बृजभूषण का समर्थन करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, जींद। कांग्रेस के जनसंवाद कार्यक्रम में मंगलवार को जींद पहुंची जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गुंडा- बदमाश बोला। पत्रकारों ने जब बृजभूषण शरण सिंह को लेकर सवाल किया, तो विनेश ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उसे छोड़िये, वो गुंडा-बदमाश है। उन्होंने बताया, गोंडा में बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं और जमीनों पर कब्जे के आरोप भी हैं।
पहलवानों के मुद्दे को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी। बृजभूषण की संपत्ति और हैलीकाप्टर को लेकर विनेश ने भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे और प्रभाव के बल पर महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया और भाजपा उनका साथ दे रही है।
महिला पहलवानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, करीब तीन साल पहले उनके साथ पुलिस ने जैसा व्यवहार किया था, वैसा ही व्यवहार दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर पहुंची बेटियों के साथ देखने को मिला।
भाजपा कभी कहती थी कि उनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन परिस्थितियों के चलते मंत्रियों के इस्तीफे हुए हैं। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस को आजादी और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा, भाजपा के मुंह से राष्ट्रवाद की बात अच्छी नहीं लगती। विनेश फोगाट ने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भी सवाल उठाए।
