Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच शुरू, चेक करें रूट-किराया और टाइमिंग

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 12:32 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने जींद से सोनीपत के बीच भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो दो घंटे से अधिक का सफर तय करेगी। यह ट्रेन 14 स्टेशनों पर ...और पढ़ें

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू (जागरण)

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू (जागरण)

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

    2. जींद-सोनीपत के बीच 14 स्टेशनों पर रुकेगी, किराया 5-25 रुपये

    3. यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी, अधिकतम गति 75 किमी/घंटा

    डिजिटल डेस्क, जींद। शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरियाणा और दिल्ली की दूरी कम करने में यह ट्रेन अग्रणी भूमिका अदा करेगी। भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच चलेगी और इस सफर को पूरा करने में दो घंटे से अधिक का समय लेगी। 

    ट्रेन की लॉन्चिंग के साथ भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन को फ्यूल के तौर पर इस्तेमाल करके ट्रेनें चलाई जाती हैं।

    हाइड्रोजन ट्रेन अधिक ग्रीन मोबिलिटी ऑप्शन की ओर बढ़ने की एक बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसमें हाइड्रोजन को सबसे ग्रीन फ्यूल माना जाता है। इसी क्रम में आइए ट्रेन से जुड़ा रूट, किराया और इसके स्टॉपेज की बात करते हैं।

    कहां-कहां रुकेगी हाइड्रोजन ट्रेन?

    ये ट्रेन 14 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं। हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से रवाना होने के बाद ट्रेन जींद सिटी, पांडु पिंडारा, ललित खेड़ा, भंभेवा, ईशापुर खेड़ी, बुटाना, खंदराई, गोहाना, रभड़ा, लाठ, मोहाना, बड़वासनी होते हुए सोनीपत जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में भी सभी स्टेशनों पर इसी क्रम में ठहराव रहेगा।

    JIND_NEWS

    कितना होगा किराया?

    जींद से लेकर सोनीपत तक का अधिकतम किराया 25 रुपये होगा। वहीं, ट्रेन में शुरुआती किराया महज 5 रुपये रखा गया है, जो कि एक स्‍टेशन से अगले स्‍टॉपेज के बीच का हो सकता है।

    क्या होगी टाइमिंग

    हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन 74010 और 74009 सेवाओं के रूप में होगा। नियमित संचालन के दौरान ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद से रवाना होकर 9:40 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वापसी में सुबह 10:30 बजे सोनीपत से चलकर दोपहर एक बजे जींद पहुंचेगी। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कैसी दिखती है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी; देखें अंदर से बाहर तक की शानदार Photos

    यह भी पढ़ें- धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ पानी... देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के बारे में क्या-क्या जानते हैं आप?