Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'वे नहीं कह रहे तो आप ही कह दो'..., पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ने प्रदेशाध्यक्ष सैनी से किया ये अनुरोध

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 05 Nov 2023 12:17 PM (IST)

    हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का शनिवार को जींद में सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा क ...और पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष सैनी से किया अनुरोध। फाइल फोटो
    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष सैनी से किया अनुरोध। फाइल फोटो

    HighLights

    1. CM कहते हैं फसलों की जानकारी पोर्टल पर दो- पूर्व केंद्रीय मंत्री
    2. कहें एक करोड़ टन भी आएगा तो पूरा खरीदेंगे- बीरेंद्र सिंह
    3. सरकार ने बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी

    जागरण संवाददाता, जींद। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी का शनिवार को जींद में सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे कुछ नया करें। मुख्यमंत्री पोर्टल से गेहूं खरीदने की बात कहते हैं। पोर्टल का कुछ नहीं है उन्हें किसानों को कहना चाहिए जितना भी गेहूं आएगा सारा खरीदा जाएगा।

    वहीं प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी (State President Naiab Saini) ने कहा कि सरकार ने पोर्टल के माध्यम से अच्छा काम किया है। भ्रष्टाचार को रोका है। सफीदों रोड स्थित निजी होटल में प्रदेशाध्यक्ष के संबोधन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ( former Union Minister Birendra Singh) ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नायब सैनी सशक्त अध्यक्ष के रूप में उभरेंगे।

    CM  कहते हैं फसलों की जानकारी पोर्टल पर दो- पूर्व केंद्रीय मंत्री

    उन्होंने कि हरियाणा में सबसे बड़ा दल होने से काम नहीं चलता। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) कहते हैं कि किसान कितनी फसल लाएगा इसकी जानकारी पोर्टल पर दो। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री से भी बात की है। वे नहीं कह रहे तो आप (नायब सैनी) ही कह दो कि सारी फसल खरीदी जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: 'कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली-दामन का साथ', भाजपा बोली- इन्होंने जनता के भरोसा के साथ विश्वासघात किया

    कहें एक करोड़ टन  भी आएगा तो पूरा खरीदेंगे-  बीरेंद्र सिंह

    प्रदेश में अब तक अधिकतम 83 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। कह दो की चाहे एक करोड़ टन आए पूरा खरीदा जाएगा। यह कहना शुरू कर देंगे तो लोग भी कहेंगे कि “ यू पाड़ैगा पाणी नै, छोरा-ए पड़या है’।

    खबरें और भी

    नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था को सुधारा है। बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी हैं। पोर्टल के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिसमें दूर-दराज के लोगों को भी स्वयं ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: रेवाड़ी में बनेगा देश का 22वां AIIMS, PM मोदी करेंगे शिलान्यास; हरियाणा में कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत कर सकते हैं प्रधानमंत्री