विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में करंट लगने से मजदूर की मौत, मकान का सरिया बांधते समय हुआ हादसा

Published: Fri, 06 Nov 2026 05:54 PM (IST)

जींद में कैथल रोड पर एक मकान में सरिया बांधते समय करंट लगने से 54 वर्षीय मजदूर अशोक कुमार की ...और पढ़ें

जांच में जुटी पुलिस। फोटो जागरण

जांच में जुटी पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. जींद में सरिया बांधते समय मजदूर को लगा करंट।

  2. 54 वर्षीय अशोक कुमार की करंट लगने से हुई मौत।

  3. बिजली के तार से सरिया छूने पर हुआ यह हादसा।

जागरण संवाददाता, जींद। कैथल रोड पर एक मकान का सरिया बांधते हुए करंट लगने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के लड़के के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। कैथल रोड स्थित राज नगर निवासी 54 वर्षीय अशोक कुमार मकानों व दुकानों का सरिया बांधने का काम करता था। शुक्रवार को अशोक कुमार अपने पड़ोसी के मकान का सरिया बांध रहा था।

मकान के पास से ही बिजली के तार गुजर रहे हैं। अशोक कुमार जब एक सरिये को हाथ में उठाने लगा तो अचानक उसका पांव फिसल गया और एक तरफ से सरिया ऊपर उठ गया। सरिया ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से छू गया, जिससे उसमें करंट आ गया।

करंट का झटका लगने से अशोक का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। मकान पर मौजूद अन्य लोगों ने अशोक कुमार को तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।