Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'भाजपा ने मनोहर लाल को बनाया अग्निवीर, नायब सिंह को सत्ता से बाहर करेगी जनता'; जींद में संजय सिंह ने बोला हमला

    Updated: Thu, 01 Aug 2024 01:00 PM (IST)

    हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) की तैयारियों के बीच प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के र ...और पढ़ें

    जींद में संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला (जागरण फाइल फोटो)
    जींद में संजय सिंह ने भाजपा पर बोला हमला (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जींद में संजय सिंह ने 'बदलाव जनसभा' को किया संबोधित
    2. मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी पर बोला हमला
    3. कहा केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं, हो सकती है अनहोनी

    जागरण संवाददाता, जींद। हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhan Sabha Election 2024) की तैयारियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने जींद की नई अनाज मंडी में 'बदलाव जनसभा' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है।

    राज्यसभा सांसद ने अपने सभा में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की ओर से लोगों को पांच गारंटी देने का वादा किया और कहा कि सरकार ने अरविंद केजरीवाल को कई महीनों से जेल में डाल रखा है।

    भाजपा ने मनोहर लाल को बनाया अग्निवीर: संजय सिंह

    आप नेता संजय सिंह ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने चार साल में ही मनोहर लाल को सत्ता से हटा कर उन्हें पहला अग्निवीर बना दिया है।

    इतना ही नहीं उन्होंने मौजूदा सीएम नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सत्ता से बाहर करेगी।

    'केजरीवाल की सेहत ठीक नहीं, हो सकती है अनहोनी'

    वहीं, आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि उनकी सेहत ठीक नहीं है। हरियाणा के लोगों को यह बात बतानी जरूरी है। उनके साथ जेल में कोई अनहोनी हो सकती है।

    जब शुगर का स्तर 70 से नीचे गिरता है तो कोई भी व्यक्ति खतरनाक स्थिति में पहुंच जाता है। अरविंद केजरीवाल का शुगर का स्तर सात बार 50 से नीचे चला गया। अरविंद केजरीवाल को ईडी कोर्ट ने जमानत दे दी। इसके बावजूद उनकी रिहाई पर रोक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: 'भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब', विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जारी किया स्लोगन