विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में महिलाओं के लिए खुशखबरी! CM सैनी इस दिन जारी करेंगे लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त

Published: Mon, 27 Oct 2025 03:54 PM (IST)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित लाडो लक्ष्मी योजना के तहत जींद जिले में 52 हजार महिलाओं ने आवेदन किया ...और पढ़ें

जागरण फोटो

जागरण फोटो

HighLights

  1. 52 हजार महिलाओं ने किया आवेदन

  2. हरियाणा दिवस पर पहली किश्त

  3. एप से घर बैठे पंजीकरण

जागरण संवाददाता, जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हाल ही में लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत जिले में अब तक लगभग 52 हजार महिलाओं ने आवेदन किया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि प्रशासन द्वारा टीमें गठित कर लाभार्थियों के पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी पात्र लाभार्थियों विशेष रूप से माताओं और बहनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जिन महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें फोन के माध्यम से सूचित भी किया गया है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अपील की कि सभी पात्र महिलाएं अपना पंजीकरण शीघ्रता से पूर्ण करें, ताकि उन्हें समय पर

योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि लाभार्थी अपना पंजीकरण जिला प्रशासन के माध्यम से, नजदीकी सीएससी केंद्रों पर जाकर या लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी कर सकती हैं।

एप का उपयोग आसान है और इसके माध्यम से घर बैठे पंजीकरण संभव है। डीसी ने बताया कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर योजना की पहली किश्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जारी की जाएगी। पंजीकरण का कार्य निरंतर जारी है, जिनका पंजीकरण इस अवधि में हो जाएगा, वे पहली किश्त में शामिल होंगे, जबकि शेष पात्र महिलाएं अगली किश्त में लाभ प्राप्त करेंगी।

उन्होंने कहा फिलहाल योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जा रहा है जिनकी मासिक आय एक लाख तक है। आगामी चरणों में एक लाख से 1.80 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी फेज वाइज पंजीकरण प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।