विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शूटर नीरू ढांडा को लंदन में मिलेगा हरियाणा गौरव अवॉर्ड, एशियन गेम्स में जीते 3 अवॉर्ड; खाने में पंसद है देसी घी का चुरमा

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:00 PM (IST)

एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने वाली नीरू ढांडा को लंदन में हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने वाली नीरू ढांडा  (फाइल फोटो)

एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में पदक जीतने वाली नीरू ढांडा  (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नीरू ढांडा को हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

  2. लंदन में हरियाणा इन यूके एसोसिएशन देगी यह सम्मान

  3. ओलंपिक मेडल होप पुरस्कार के लिए भी नामांकित हुई नीरू

जागरण संवाददाता, जींद। एशियन गेम्स में ट्रैप शूटिंग में दो सिल्वर और एक रजत पदक जीतने वाली संगतपुरा की नीरू ढांडा को हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

हरियाणा इन यूके एसोसिएशन 14 नवंबर को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में नीरू को यह सम्मान देगी। नीरू महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में एशियन गेम्स का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। हरियाणा इन यूके एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप अहलावत की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया।

इस वर्ष पुरुष और महिला खेल श्रेणियों में ओलिंपिक मेडल होप पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, जिनसे भविष्य में ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए पदक जीतने की उम्मीद है।

कुलदीप अहलावत के अनुसार, ओलिंपियन मनु भाकर और अमित पंघाल से जुड़ी समिति ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों व अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के लिए नामांकन किए हैं।

पहलवान सुजीत कलकल का नाम भी नामांकित

महिला वर्ग में अंतरराष्ट्रीय शाटगन निशानेबाज नीरू ढांडा और पुरुष वर्ग में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पहलवान सुजीत कलकल को नामांकित किया गया है। सामान्य किसान परिवार में जन्मी नीरू ढांडा ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में तीन पदक जीते। इनमें महिला व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण, महिला टीम स्पर्धा में रजत और मिक्स्ड टीम ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक शामिल हैं। नीरू ने इटली के लोनाटो में आइएसएसएफ शाटगन विश्व कप में महिला ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता था।

पिता बतात हैं कि नीरु को टिंडी घी पसंद और देसी घी का चूरमा पसंद है। परिवार के पास सिर्फ तीन एकड़ है और वह खेती बाड़ी का काम करता है।

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।