Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जींद में NRI पत्नी ने समझौते में एक करोड़ मांगे, परेशान पति ने की आत्महत्या; पुलिस ने दर्ज किया केस

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 06:02 PM (IST)

    जींद के रेवर गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा कनाडा में मामला दर्ज कराने और समझौते में एक करोड़ रुपये मांगने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक क ...और पढ़ें

    NRI पत्नी ने समझौते में मांगे 1करोड़, पति ने की आत्महत्या
    NRI पत्नी ने समझौते में मांगे 1करोड़, पति ने की आत्महत्या

    जागरण संवाददाता, जींद।  एनआरआई पत्नी द्वारा कनाडा में मामला दर्ज करवाने व समझौते में एक करोड़ रुपये मांगने से परेशान पति ने गांव रेवर में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पत्नी सहित तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

    गांव रेवर निवासी सतपाल ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरे लड़के खुशवंत सिंह की 26 जून 2021 में माडल टाउन करनाल निवासी किरणदीप से शादी हुई थी। किरणदीप कनाडा से पीआर है। शादी के कुछ दिन के बाद ही किरणदीप कनाडा चली गई थी। जहां पर दो साल तक अकेली ही रही।

    जब भी खुशवंत को साथ ले जाने की बात करती तो वह टाल मटोल करती रही। मेरा बेटा खुशवंत टूरिस्ट वीजा पर कनाडा चला गया। जहां पर खुशवंत सिंह को कोई काम नहीं मिलने करने पर पुत्रवधू किरणदीप कौर रुपये की डिमांड करने लगी। जहां पर मैंने उनके पास कई बार रुपये भेजे। बार-बार रुपये मांगने से खुशवंत सिंह अपनी पत्नी किरणदीप सिंह परेशान रहने लगा।

    इसी बीच में खुशवंत सिंह का साला हरमी सिंह का फोन आया और धमकी दी कि खुशवंत सिंह को वापस भारत बुला लो, नहीं तो वहां पर उस पर हमला करवा देगा। इसी बीच में किरणदीप ने कनाडा में ही खुशवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया दिया। जहां पर खुशवंत सिंह जमानत करवाकर वापस भारत आ गया था।

    खबरें और भी

    इसके बाद किरणदीप सिंह कई बार भारत वापस आई, लेकिन वह खुशवंत सिंह के साथ रहने की बजाए वापस कनाडा चली जाती थी। इस बारे में कई बार आपस में रिश्तेदारियों व भाईचारे के माध्यम से पंचायतें होती रही। पंचायत में खुशवंत सिंह के ससुर साद सिंह ने पंचायती फैसले में एक करोड़ रुपये की डिमांड की।

    समझौते के नाम पर एक करोड़ रुपये मांगने के बाद से खुशवंत सिंह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी के चलते खुशवंत सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने माडल टाउन करनाल निवासी पत्नी किरणदीप, साला हरमीक सिंह, ससुर साधा सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने को केस दर्ज किया है।