जालंधर में PM मोदी ने 5470 करोड़ के रेल-सड़क परियोजनाओं का किया उद्घाटन, AAP सरकार पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के बाद चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनता को 4700 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट सौंपे हैं।

चंडीगढ़ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (जागरण)
डिजिटल डेस्क, जींद। PM Modi Visit Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद पहुंचकर जींद-सोनीपत के बीच हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम ने रिमोट का बटन दबाकर हरियाणा के जींद में इन नौ परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। प्रधानमंत्री ने एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ भी किया किया।
हरियाणा दौरे के बाद पीएम चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क अवसंरचना से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके उपरांत वह जालंधर पहुंचकर रेल एवं सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट यहां जानें...
पंजाब के सत्ता में कट्टर बेईमान पार्टी- मोदी
राजनीति का काम ईमानदारी नीयत से होता है। लेकिन पंजाब के सत्ता में कट्टर बेईमान पार्टी है। यहां पंजाबियों को केंद्र की स्कीमों का लाभ नहीं लेने दिया जा रहा। 12 साल में केंद्र से लाखों करोड़ रुपये भेजे। इससे नहरें, गांव के रास्ते. मंडियां बनती। लेकिन पैसे सही जगह नहीं खर्च हुए। आज पंजाब के नाम पर खर्च लिया जा रहा है और सरकार के लोग पैसे पर मौज कर रहे हैं।
PM मोदी ने 5470 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5470 करोड़ के रेल व सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन सहित देश भर के 75 पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का बटन दबाकर उद्घाटन किया। अमृतसर-वाराणसी श्री संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चार लेन वाले नए दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किलोमीटर लंबे पैकेज-6 का वर्चुअल उद्घाटन किया। 25.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले ग्रीनफील्ड दक्षिणी लुधियाना बाईपास की भी आधारशिला रखी।
हम दंड संहिता की जगह न्याय संहिता लाए: पीएम
पीएम ने कहा कि आपको ध्यान होगा कि डेढ़ साल पहले देश ने न्याय व्यवस्था में बहुत बड़ा सुधार किया है। हम दंड संहिता की जगह भारतीय न्याय संहिता लाए हैं। यानी दंड आधारित कानूनों की जगह न्याय आधारित कानून व्यवस्था और तब भारतीय न्याय संहिता लागू करने की शुरुआत चंडीगढ़ से ही हुई थी।
चंडीगढ़ का विकास NDA की प्राथमिकता: पीएम मोदी
PM in Chandigarh: चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर ही नहीं है, ये भारत के लिए विकास का मॉडल एक रहा है। चंडीगढ़ जाना जाता है व्यवस्थित विकास के लिए, बेहतर जीवन शैली के लिए, चंडीगढ़ की पहचान है चिकित्सा की बेहतर सुविधाओं के लिए और इन सबके साथ-साथ चंडीगढ़ की पहचान है मां चंडी का आशीर्वाद और इसलिए चंडीगढ़ का विकास हमेशा से ही NDA सरकार की प्राथमिकता रही है।
पीएम ने चंडीगढ़ को सौंपे 4700 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट
PM Modi in Chandigarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेल्थकेयर, शिक्षा और सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 4700 करोड़ रुपये से ज्यादा के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
#WATCH | Chandigarh | Prime Minister Narendra Modi inaugurates and lays the foundation stone of multiple projects worth over ₹4,700 crore, spanning healthcare, education and road infrastructure.
— ANI (@ANI) July 17, 2026
(Source: DD) pic.twitter.com/K6jidvq9jh
चंडीगढ़ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
PM in Chandigarh: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यहां वह मोहाली रेलवे स्टेशन का करीब 3 बजे वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
यहां आकर मन गदगद हो गया: पीएम मोदी
PM Modi Haryana Visit: पीएम मोदी ने कहा कि आज इस पवित्र धरती पर आकर मन गदगद हो गया है। यो कोई साधारण धरती सै नी। यह धरती, इतिहास, वीरता और गौरव की धरती सै। शक्ति पीठ माता जयंती का नाम और आशीर्वाद इस शहर पर बना रहता है। मेरे लिए तो जींद आना पुरानी यादों का झरोखा खोलने जैसा है। मैंने बैठे बैठे कई पुराने व परिचित चेहरे देखे।
एकलव्य स्टेडियम का शिलान्यास और शुभारंभ
PM Modi in Jind: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर हरियाणा के जींद में इन नौ परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। इसके साथ ही उन्होंने एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया।
#WATCH जींद (हरियाणा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकलव्य स्टेडियम में लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026
(सोर्स: DD) https://t.co/XLiHUkAUJI pic.twitter.com/kd93CmnZhd
सोनीपत तक जाएगी हाइड्रोजन ट्रेन
ट्रेन जींद से रवाना होकर सोनीपत पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 86 किलोमीटर का रास्ता तय कर सोनीपत पहुंचेगी। शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में यह रेल एक उम्दा उदाहरण है।
जींद से रवाना हुई हाइड्रोजन ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से सोनीपत के लिए देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH | Jind, Haryana: Prime Minister Narendra Modi flags off the country's first hydrogen-powered train from Jind to Sonipat
— ANI (@ANI) July 17, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/kMQv2nBhOZ
भारतीय रेलवे ने शेयर की तस्वीरें
Hydrogen Train Photos: दुल्हन की तरह सजी हाइड्रोजन ट्रेन, भारतीय रेलवे ने शेयर की तस्वीरें..
Bharat's First Hydrogen Train all set for its first journey!!#HydrogenTrain#भारत_की_पहली_हाइड्रोजन_ट्रेन pic.twitter.com/DZVJW2PPkj
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) July 17, 2026
जींद पहुंचे प्रधानंमंत्री नरेंद्र मोदी
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद पहुंच चुके हैं।
क्या खास है हाइड्रोजन ट्रेन?
क्यों खास है यह ट्रेन?
(Hydrogen Train Specialities and Benefits)
- देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन।
- ट्रेन के भीतर ही बनती है बिजली।
- केवल जल वाष्प होता है उत्सर्जन ।
- लगभग शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली तकनीक।
हाइड्रोजन ट्रेन से नहीं होगा प्रदूषण
Hydrogen Train: पायलट राजेश कुमार ने कहा कि ये नई तकनीक है। इसमें ज्यादा पावर है। साउंड प्रूफ है। वातावरण में कोई प्रदूषण नहीं है और इसकी गति बहुत अच्छी है। हम ट्रेन मैनेजर से बात कर सकते हैं और घोषणा कर सकते हैं।
#WATCH जींद, हरियाणा: लोको पायलट राजेश कुमार ने कहा, "ये नई तकनीक है। इसमें ज्यादा पावर है। साउंड प्रूफ है। वातावरण में कोई प्रदूषण नहीं है और इसकी गति बहुत अच्छी है। हम ट्रेन मैनेजर से बात कर सकते हैं और घोषणा कर सकते हैं।" https://t.co/9itFbeLj0V pic.twitter.com/0AEVURUDnS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026
जींद पहुंची हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन
Hydrogen Train News: हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
#WATCH जींद, हरियाणा | हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन जींद रेलवे जंक्शन पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। pic.twitter.com/RgkvqXOSm3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2026
अश्विनी वैष्णव ने दी प्रतिक्रिया
भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुनिया भर में हाइड्रोजन को ऊर्जा के एक नए स्रोत के तौर पर देखा जा रहा है। भारत ने हाइड्रोजन के उत्पादन में कई नई पहल की हैं और नेशनल हाइड्रोजन मिशन' इस दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहा है। ट्रांसपोर्टेशन में हाइड्रोजन का इस्तेमाल करने के लिए टेक्नोलॉजी विकसित करना जरूरी है।
VIDEO | Haryana: As India's first hydrogen fuel cell train is set to be flagged off, Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw says, "Hydrogen is viewed as a new energy source globally. India has taken numerous new initiatives in hydrogen production, and the National Hydrogen… pic.twitter.com/EA97weepPE
— Press Trust of India (@PTI_News) July 17, 2026
जालंधर-दिल्ली हाईवे डायवर्ट इन मार्गों का करें इस्तेमाल
Route Diversion in Punjab: प्रधानमंत्री के दौरे के कारण जालंधर में शुक्रवार को जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सुबह 8 से शाम 8 बजे तक शाम साढ़े पांच बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा। अमृतसर, लुधियाना, जालधर व पठानकोट को जोड़ने वाले इस हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
लुधियाना से अमृतसर वाले वाहन फगवाड़ा, जंडियाला, नकोदर,कपूरथला, सुभानपुर से होकर जाएंगे।
लुधियाना से होशियारपुर और पठानकोट आने-जाने वाले वाहन चंडीगढ़ बाईपास (कोनिका रिजार्ट) मेहटियाना, होशियारपुर, दसूहा होकर भेजे जाएंगे।
मोगा से पठानकोट जाने-आने वाले भारी वाहन नकोदर, कपूरथला, सुभानपुर, नडाला वटांडा मार्ग का उपयोग करेंगे।
जालंधर सहित 75 पुनर्विकसित स्टेशनों का होगा लोकार्पण
जालंधर कैंट सहित 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन, नंगल डैम-तलवाड़ा-मुकेरियां नई रेल लाइन का होगा लोकार्पण।
पीजीआइ में एडवांस न्यूरो और मदर एवं चाइल्ड सेंटर का उद्घाटन होगा
PM Modi in Chandigarh: चंडीगढ़ में 6,600 करोड़ के बजट से पीजीआइ में 300 बेड का "एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर" और "एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर" का उद्घाटन होगा, जहां न्यूरो की तमाम बड़ी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। आइटी सिटी से कुराली तक छह-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे भी बनकर तैयार है। पीएम लोकार्पण करेंगे।
चार बजे जालंधर पहुंचेंगे पीएम मोदी
PM Modi Visit Jalandhar: दोपहर बाद चार बजे जालंधर पहुंचेंगे पीएम प्रधानमंत्री शुक्रवार को छह माह में दूसरी बार जालंधर आ रहे हैं। वह दोपहर बाद चार बजे जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचेंगे और सवा पांच बजे तक रुकेंगे। यहां 125 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट जैसे नए स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और गुरु रविदास जी के नाम से छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया व मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे।
हरियाणा के जींद से ग्रीन क्रांति
Hydrogen Train News: प्रधानमंत्री के दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन होगी। वह इसका उद्घाटन करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होते ही भारत विश्व के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा जिनके पास यह अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीक है। हरियाणा में वह 14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
पीएम के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद
पीएम मोदी 18वीं बार आएंगे हरियाणा
PM Modi Visit Haryana: प्रधानमंत्री का यह हरियाणा का 18वां दौरा होगा। उनके हरियाणा से लंबे राजनीतिक जुड़ाव को देखते हुए इस यात्रा के अलग मायने हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले वे हरियाणा भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं।
दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे का होगा लोकार्पण
Delhi-Katra Expressway Inauguration: प्रधानमंत्री हरियाणा में 12 हजार 470 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे 157.92 किमी लंबे चार मार्ग दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे (पैकेज-1 से 5) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
पीएम मोदी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को करेंगे रवाना
First Hydrogen Train Inauguration: जींद-सोनीपत के बीच देश की पहली हाइड्रोजन ईंधन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जहां हाइड्रोजन संचालित ट्रेनें परिचालन में हैं।
75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
PM Modi Visit Haryana: पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से 20 राज्यों में विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।