Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जींद के स्पा सेंटर में अचानक पहुंच गई पुलिस, मालिक का फोन आया बंद; जानिए फिर क्या हुआ?

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 01:03 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा के जींद जिले के नए बस स्टैंड के सामने बने स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर नकेल कसने के ल ...और पढ़ें

    जींद में स्पा सेंटर की जांच करने पुलिस पहुंची। प्रतिकात्मक तस्वीर
    जींद में स्पा सेंटर की जांच करने पुलिस पहुंची। प्रतिकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
    2. जींद में स्पा सेंटर की जांच करने पहुंची पुलिस

    जागरण संवाददाता, जींद। नए बस स्टैंड के सामने बने स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को स्पा सेंटर पर सिर्फ नौकर मिला और मालिक का फोन बंद आ रहा था। अब मालिक से इसके दस्तावेज जांचे जाएंगे।

    गणतंत्र दिवस के चलते की जा रही है जांच

    पुलिस का दावा है कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए धर्मशालाओं व होटलों की जांच की जा रही है कि यहां कोई संदिग्ध न रुका हो। सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वे अपने थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चला रहे हैं। यह सामान्य जांच थी और यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो मची भगदड़; 9 महिलाएं पकड़ी गई

    26 जनवरी को लेकर हरियाणा पुलिस अपनी तैयारियों में अभी से जुट गई है और इसी वजह से प्रदेशभर में होटलों, स्पा सेंटरों और तमाम जगहों पर पुलिस की टीम जांच करने के लिए पहुंच रही है।

    नए बस स्टैंड के सामने मौजूद स्पा सेंटर की जांच करते पुलिस अधिकारी।

    हिसार में होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा

    वहीं, एक दूसरी खबर की बात करें तो हिसार जिले में हाल ही में एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ था। दरअसल, हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में एक सिनेमा के नजदीक द रेडवुड होटल में देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का धंधा करवाया जा रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच की और होटल संचालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपित की दिल्ली में एक महिला से जान पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपित ने वहां पर अपने संपर्क बनाकर चार थाईलैंड और एक नाइजीरियन महिला को हिसार स्थित अपने होटल पर लेकर आया था।

    खबरें और भी

    थाईलैंड और नाइजीरियन महिला भी थे शामिल

    आरोपित ने थाईलैंड और एक नाइजीरियन महिला की मदद से अपने होटल में देह व्यापार का धंधा शुरू करवा दिया। बता दें कि होटल में चल रहे सेक्स रैकेट से संबंधित सूचना पुलिस को 10 जनवरी को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने अपनी एक टीम तैयार कर होटल पर छापेमारी की थी। पुलिस ने वहां बोगस ग्राहक को 1000 हजार रुपये देकर होटल में भेजा था।

    जिसके बाद बोगस ग्राहक ने अंदर जाकर लड़की उपलब्ध करवाने के लिए कहा तो होटल कर्मचारी ने हामी भर दी। बोगस ग्राहक के इशारे पर होटल पर छापेमारी की और वहां पर संचालक, मैनेजर टिब्बा दानाशेर के राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर में रंगरेलियां मना रहे थे युवक-युवतियां, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़; चार लड़कियां पकड़ी गई