Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जींद जेल में कैदी की आत्महत्या मामले में कार्रवाई, दो DSP और दो डॉक्टरों समेत 7 पर केस दर्ज

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 09:52 PM (IST)

    जींद जिला कारागार में कैदी संदीप की आत्महत्या मामले में दो जेल डीएसपी, दो चिकित्सकों सहित सात लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ है। ...और पढ़ें

    जींद जेल में कैदी संदीप ने की आत्महत्या के बाद परिजन रोते-बिलखते हुए।

    जींद जेल में कैदी संदीप ने की आत्महत्या के बाद परिजन रोते-बिलखते हुए।

    HighLights

    1. जींद जेल में कैदी संदीप ने की आत्महत्या।

    2. दो जेल डीएसपी, दो डॉक्टरों सहित सात पर केस।

    3. स्वजनों ने जेल अधिकारियों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप।

    जागरण संवाददाता, जींद। जिला कारागार में दो अगस्त को उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट, दो चिकित्सकों सहित सात लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

    मूलरूप से लाखनमाजरा निवासी संदीप, जो सफीदों में रहता था उसे कुकर्म के मामले में अक्टूबर 2023 को उम्रकैद की सजा हुई थी। दो अगस्त की रात 26 वर्षीय संदीप ने पायजामे का फंदा बनाकर जेल में आत्महत्या कर ली थी। स्वजन ने संदीप की मौत के लिए जेल अधिकारियों पर आरोप लगाया था।

    मामले की न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच की। उन्हीं की देखरेख में शव का चिकित्सक बोर्ड से खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। संदीप के पिता वासुदेव की शिकायत पर पुलिस ने जेल डीएसपी सुरेंद्र व विक्रम गिल, जेल लाइन आफिसर ईश्वर सिंह, फार्मासिस्ट के साथ काम करने वाला कैदी गोल्डी व वहां ड्यूटी देने वाले दो चिकित्सकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

    वासुदेव ने बताया कि उसके बेटे को पथरी थी, लेकिन उसका उपचार तक नहीं करवाया जाता था और प्रताड़ित किया जाता था। संदीप के शव का खानपुर मेडिकल कॉलेज में तीन अगस्त को चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। स्वजन जेल अधिकारियों व अन्य पर मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए थे।

    खबरें और भी

    स्वजन ने मांग पूरी नहीं होने तक शव को लेने से मना कर दिया था। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर स्वजन एसपी कुलदीप सिंह से मिले थे। इसके बाद पुलिस ने दो जेल डीएसपी, दो चिकित्सकों समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया। इसके बाद वीरवार को स्वजन शव लेने को राजी हुए।

    न्यायिक मजिस्ट्रेट कर रहे जांच: थाना प्रभारी

    सिविल लाइन थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जांच की जा रही है। स्वजन ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। मामला दर्ज कर लिया गया है।