विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi के लिए Jind से चली रोडवेज बस और ट्रेन, यात्रियों ने ली राहत की सांस; G20 के दौरान लगा था ब्रेक

By Joginder DuhanEdited By: Rajat Mourya
Updated: Mon, 11 Sep 2023 07:35 PM (IST)

G20 समिट के दौरान 8 से 10 सितंबर तक जींद और दिल्ली के बीच ट्रेन और बस सेवा बंद थी। जिसे अब बहाल कर दिया गया है। रोडवेज बस व ट्रेन के शुरू होने से यात् ...और पढ़ें

दिल्ली के लिए जींद से चली रोडवेज बस और ट्रेन, यात्रियों ने ली राहत की सांस
दिल्ली के लिए जींद से चली रोडवेज बस और ट्रेन, यात्रियों ने ली राहत की सांस

HighLights

  1. दिल्ली के लिए जींद से रोडवेज बस और ट्रेन फिर से शुरू हो गई है।
  2. दिल्ली में जी20 समिट के दौरान तीन दिनों तक बस और ट्रेन सेवा बंद थी।
  3. जींद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों ने राहस की सांस ली है।

जींद, जागरण संवाददाता। Jind To Delhi Bus And Train शहर से तीन दिन के बाद दिल्ली के लिए रोडवेज बस व ट्रेन सुचारू रूप से शुरू हुई, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते आठ से दस सितंबर तक जींद डिपो की बसें बहादुरगढ़ ही गई। वहीं, नौ व दस सितंबर को दो दिन तक जींद-दिल्ली रूट पर चलने वाले दस से अधिक ट्रेन रद्द रही थी। इससे एक ओर जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रोडवेज व रेलवे के राजस्व पर भी इसका असर देखने को मिला।

जींद डिपो की 165 बस आमतौर पर 32 हजार से अधिक किलोमीटर दिनभर में दौड़ती हैं, जिससे जींद डिपो को लगभग नौ लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। जबकि आठ से दस सितंबर तक जींद डिपो की बस 31 हजार से अधिक किलोमीटर चली, जिससे डिपो को आमदनी पर भी असर रहा।

आठ सितंबर को जींद डिपो की बस 30 हजार 866 किलोमीटर चली, जिससे डिपो को छह लाख 29 हजार से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, नौ सितंबर को डिपो की बस 31 हजार 418 किलोमीटर चली, जिससे छह लाख 83 हजार से अधिक रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, दस सितंबर को डिपो की बस हजार 28 हजार 690 किलोमीटर चली, जिससे आठ लाख 15 हजार 309 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ।

ये भी पढ़ें- ITI में एडमिशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, खाली बची सीटों पर होंगे ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले; नोट करें अहम बातें

जींद से दिल्ली ट्रेन सेवा

वहीं, जींद से दिल्ली रूट पर दस से अधिक ट्रेन चलती है, जिसमें एक हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं और लगभग 20 हजार रुपये राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में दिल्ली तक बस व ट्रेन नहीं जाने से दोनों ही विभागों को राजस्व में घाटा हुआ है।

अब दिल्ली तक जा रही हैं बस

दिल्ली में जी20 सम्मेलन (G20 Summit) के चलते तीन दिन तक डिपो की बस बहादुरगढ़ तक ही गई थी। अब सोमवार से सुचारू रूप से दिल्ली तक बसें जा रही हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारियों का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा दी जा सके। यात्रियों की भीड़ अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। - जसमेर खटकड़, डीआई, जींद

ये भी पढ़ें- Fatehabad: महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर, खुद से सिले गए कपड़े को मिलेगी अलग पहचान; ब्रांड एंबेसडर बनने का मौका