विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद के प्राइमरी स्कूल में शराब पीकर पहुंचा शिक्षक, समय से पहले छुट्टी कर बच्चों को भगाया

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:07 AM (IST)

जींद के खरकड़ा गांव के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक शराब पीकर पहुंचा और नशे में बच्चों को समय ...और पढ़ें

HighLights

  1. शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंचा, बच्चों को जल्दी छुट्टी दी

  2. सरपंच ने कार्रवाई की मांग की, वीडियो वायरल हुआ

  3. शिक्षा विभाग जांच कर रहा, शिक्षक ने दवाइयों का बहाना बताया

संवाद सूत्र, सफीदों (जींद)। हरियाणा के जींद जिले के गांव खरकड़ा के राजकीय प्राइमरी स्कूल में शनिवार को एक शिक्षक शराब पीकर पहुंच गया। उसने नशे में 11:30 बजे ही छुट्टी कर बच्चों को भगा दिया।

गांव के सरपंच सरदार निरवैल सिंह ने कहा कि अध्यापक स्कूल से निकलते समय कई बार मुख्य द्वार पर स्कूटी से गिरा था। इसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर वायरल कर दिया।

आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सरपंच ने बताया कि यह शिक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान है। स्कूल कोई मनमर्जी से चलाने वाली जगह नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य की नींव रखने का मंदिर है। यहां इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पहले स्कूल में केवल आठ विद्यार्थी होते थे।

दूसरी अध्यापिका आने के बाद स्कूल में इस साल 18 विद्यार्थी हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। अध्यापक के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जो दूसरों के लिए भी सबक बने।

खरकड़ा के स्कूल की डीडी पावर रताखेड़ा के प्राचार्य अश्वनी सैनी के पास है। उनके पास 1:30 बजे इस मामले में फोन आया तो उन्होंने स्कूल से दो शिक्षकों को भेजा था। अध्यापक की हार्ट की दवाइयां चलने की बात सामने आई थी, जिन दवाओं की वजह से उसे चक्कर आने लगे थे। फिर भी मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी। मंगलवार को अध्यापक को बुलाया गया है। -सुरेंद्र सिंह, कार्यवाहक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी।

यह भी पढ़ें- कैमूर में शराब के नशे में टीचर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।