यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हरियाणा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले RSS प्रमुख का तीन दिवसीय दौरा तय, इस दिन आएंगे मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) अपने तीन दिवसीय दौरे पर हरियाणा के जींद जिले में आने वाले हैं। संगठन व प्रशासन ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले RSS प्रमुख का तीन दिवसीय दौरा।
- जींद में तीन दिनों तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों के साथ होगा मंथन।
- योजनाओं की होगी समीक्षा, करेंगे प्रचार
जागरण संवाददाता, जींद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) 13 से 15 जनवरी तीन दिन तक जींद में रहेंगे। इस दौरान वह भिवानी (Bhiwani News) रोड स्थित गोपाल स्कूल में प्रदेशभर के आरएसएस प्रचारकों के साथ भविष्य की रणनीति बनाएंगे। साथ ही, पिछली योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।
संगठन व प्रशासन के स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को लघु सचिवालय में हुई डीडीएमसी की बैठक में भी इसकी चर्चा हुई। दरअसल भिवानी रोड पर गोपाल स्कूल के पास ही रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है।
अधिकारियों को निर्देश भागवत के दौरे को लेकर रखें उचित व्यवस्था
इसके अलावा रानी तालाब के पास भी पुरानी अनाज मंडी तक की सड़क को उखाड़ा गया है। ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भागवत के दौरे के चलते यहां उचित व्यवस्था रखें।
यह भी पढ़ें: Haryana News: 22 जिलों में लगी लोक अदालत दो लाख केसों की हुई सुनवाई, आपराधिक मामले से लेकर यातायात चालान तक थे शामिल
कार्यक्रम के तहत तीन दिन तक प्रदेशभर में करेंगे प्रचार
कार्यक्रम में तीन दिन तक प्रदेशभर के प्रचारक रहेंगे, ऐसे में प्रशासन अपने स्तर भी व्यवस्था कर रहा है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी उनके दौरे से पहले सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वहीं एक दिन क्षेत्र के विशिष्ट लोगों के साथ मोहन भागवत का कार्यक्रम भी रखा जा सकता है। आरएसएस के प्रदेश प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम तय हो गया है।

