यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jind Crime: छेड़छाड़ से परेशान थी युवती फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने एक युवक पर किया केस दर्ज
Jind Update सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। पुलिस न ...और पढ़ें

HighLights
- एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
- अपनी मां को बताया कि युवक मनीष ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की।
- मां ने कहा -शादी से वापस आकर आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा भी नहीं खोला।
जागरण संवाददाता, जींद। सफीदों सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का गांव का ही एक युवक पीछा करता था। पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
सदर थाना सफीदों क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरी भतीजी निजी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 24 दिसंबर को वह परिवार के साथ कैथल जिले के गांव सीवन में गया हुआ था। घर पर मेरी भतीजी, भाभी व मां ही घर पर थी।
पीड़िता ने मां को बताई आपबीती
उसने बताया कि उसने राशन डिपो पर भी लिया हुआ है। 24 दिसंबर को डिपो पर राशन आया था। इसलिए उसने फोन करके भतीजी को कह दिया कि वह राशन को उतरवा देना। मेरी भतीजी जब राशन उतरवाकर घर पर आई तो उसने अपनी मां को बताया कि युवक मनीष ने उसका पीछा किया और छेड़छाड़ की।
यह भी पढ़ें: Haryana: सावधान! कोहरे का दिखने लगा कहर, फतेहाबाद के हांसपुर कट के पास पलटा ट्रक; एक के बाद एक सात गाड़ियों की भिड़ंत
शादी से वापस आकर आवाज लगाई कोई जवाब नहीं मिला-मां
इससे पहले भी वह कई बार परेशान कर चुका है। इस पर उसकी मां ने कह दिया कि उसके चाचा व परिवार के लोगों के आने के बाद इसका समाधान करेंगे। इसके बाद मेरी भतीजी अपने कमरे में चली गई, लेकिन उसके बाद बाहर नहीं आई। शादी से वापस आकर आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। दरवाजा भी नहीं खोला।
खबरें और भी
जब खिड़की से देखा तो मेरी भतीजी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी जब भी पशु बाड़े में आती तो आरोपित युवक मनीष उसका पीछा करता था। इसके चलते वह परेशान रहती थी।
इसी परेशानी के चलते मेरी भतीजी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनीष पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
पिता ने की हुई है दूसरी शादी
युवती के चाचा ने बताया कि मेरे भाई ने दो शादी की हुई है। पहली की पत्नी से एक लड़का व एक लड़की है। जबकि दूसरी के भी दो बच्चे हैं। दूसरी शादी करने के चलते ही मेरे भतीजी व भतीजे का पालन-पोषण वह करता था।