विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैथल से मां वैष्णो देवी के लिए 59वीं निःशुल्क धार्मिक यात्रा रवाना, अमरजीत छाबड़ा ने किया शुभारंभ

Published: Wed, 18 Jun 2025 02:49 PM (GMT+05:30)

कैथल में श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति ने मां वैष्णो देवी धाम के लिए 59वीं मुफ्त धार्मिक यात्रा ...और पढ़ें

मां वैष्णो देवी के लिए 59वीं धार्मिक यात्रा रवाना हुई। फाइल फोटो
मां वैष्णो देवी के लिए 59वीं धार्मिक यात्रा रवाना हुई। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, कैथल। श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा समिति की तरफ से मां वैष्णो देवी धाम के लिए 59वीं निःशुल्क धार्मिक यात्रा के लिए बस रवाना की गई।

हरियाणा राइस मिलर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा ने इसका शुभारंभ किया। मनोज सिंगला, चिराग बंसल व सोमनाथ गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

अमरजीत छाबड़ा ने कहा कि संस्था द्वारा जो भी धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किए जाते हैं, शहरवासी उनसे बहुत ही लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं, उनकी यात्रा मंगलमय हो, मां वैष्णो देवी उनकी मनोकामना पूर्ण करें।

इस अवसर पर अश्वनी गर्ग, पंकज मित्तल, प्रेम मंगला, राजकुमार खोखरी, जगदीश कोहलिया, मुकेश मित्तल, सोनू शर्मा, चिराग बंसल, भीमसेन वधवा, सोमनाथ गर्ग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।