Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kaithal: समिति की ओर से अयोध्या में लगाया जाएगा भंडारा, एक लाख से ज्यादा लोग कर सकेंगे भोजन

    By Surender Kumar Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 03:41 PM (IST)

    अयोध्या में आयोजित होने वाले भंडारे के लिए समिति ने पुरजोर तैयारियां कर ली हैं। साथ ही समिति ने हर रोज 50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए खाना बनाने का इं ...और पढ़ें

    समिति की ओर से अयोध्या में लगाया जाएगा भंडारा, एक लाख से ज्यादा लोग कर सकेंगे भोजन।
    समिति की ओर से अयोध्या में लगाया जाएगा भंडारा, एक लाख से ज्यादा लोग कर सकेंगे भोजन।

    जागरण संवाददाता, कैथल। अयोध्या में आयोजित किए जाने वाले भंडारे के लिए समिति ने पुरजोर तैयारियां कर ली हैं। हर रोज 50 हजार से अधिक लोगों के लिए भोजन बनाने के लिए संसाधन भी जुटा लिए गए हैं, जिन्हें एक ट्रक में लोड कर शोभायात्रा में शामिल किया जाएगा।

    समिति ने भंडारा के लिए विशेष बर्तन बनवाए हैं। जगाधरी में बर्तन बनाने की फैक्टरी से 12 बड़े पतीले बनवाए हैं। एक पतीले में एक साथ 12 क्विंटल हलवा बन सकेगा। इसके अलावा ऐसे ही 12 पुराने पतीले भी समिति अयोध्या लेकर जाएगी।

    1.20 लाख लोगों का बन सकता है खाना

    समिति के संयोजक रामजी सैनी ने बताया कि श्रीराम की कृपा से अयोध्या में भंडारा लगाने की जो अनुमति मिली है, उसके लिए वे स्वयं को कृतार्थ समझ रहे हैं। भंडारे में चूंकि हजारों लोगों का खाना बनाया जाना है। इसके लिए 12 बड़े पतीले बनवाए हैं। एक पतीले में एक साथ 12 क्विंटल हलवा बनाया जा सकता है। इसी तरह के 12 पुराने पतीले भी हैं। इन सभी में एक साथ एक लाख 20 हजार लोगों का खाना बनाया जा सकता है। एक घंटे में एक समय में एक हजार रोटी बनाने वाली मशीन भी खरीदी है। इसके अलावा दो अन्य मशीनें भी संस्थाओं ने प्रयोग के लिए दी हैं।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: किसानों की बल्ले-बल्ले, इस साल गेंहू की फसल से होंगे मालामाल; सीजन में भरपूर होगी गेहूं की पैदावार

    दो महीने तक चलेगा भंडारा

    इसके अलावा अन्य टेंट, बर्तन का सामान भी गाड़ियों में लोड कर दिया है, जिसे शोभायात्रा में शामिल कर अयोध्या ले जाया जाएगा। उन्होंने जिले भर के लोगों से अपील की कि वे दो दिनों में भंडारे के लिए अधिक से अधिक योगदान दें। इससे पहले जिन लोगों ने योगदान दिया, उनका आभार है। यह भंडारा दो महीने तक चलेगा इसलिए दो माह तक इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें और अयोध्या पहुंच कर भगवान श्रीराम के दर्शन करें। दिल्ली में रह रहे कैथल के लोगों ने भी खूब सहयोग दिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Karnal: लाखों की कार से उतरी महिलाओं ने ज्वैलर्स शोरूम के बाहर किया ऐसा काम, लोग बोले- 'क्या-क्या दिन देखने पड़ रहे हैं'