यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Crime News: कॉलेज में प्राध्यापक छात्राओं को भेजता था अश्लील वीडियो का लिंक, पकड़े जाने पर हो गया ये एक्शन
कैथल जिले के एक कॉलेज में प्राध्यापक पर आरोप है कि उसने छात्राओं के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजा। शिकायत के बाद लेक्चरर जितेंद्र कुमार ...और पढ़ें

HighLights
- उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आदेश के बाद कार्रवाई।
- वाट्सएप ग्रुप में भेजा था लिंक।
- आरोपित को गिरफ्तारी के बाद मिल गई थी जमानत।
संवाद सहयोगी, गुहला-चीका (कैथल)। (College lecturer send obscene videos) छात्राओं के वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजने के आरोपित एक्सटेंशन लेक्चरर जितेंद्र कुमार को कॉलेज प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया। सोमवार को प्रिंसिपल रामनिवास यादव इस मसले के हल के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय में गए थे।
छात्राओं की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
इसके बाद उन्होंने कॉलेज के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता डा. चरण दास को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया। छात्राएं भी उनके साथ थीं। कॉलेज की पत्रकारिता विभाग की छात्राओं ने प्रिंसिपल को शिकायत की थी कि उनको पढ़ाने वाले जितेंद्र कुमार ने उनके एक वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो का लिंक भेजा (Kaithal Crime) है।
जैसे ही यह चर्चा कालेज में फैली जितेंद्र ने लिंक को डिलीट कर दिया। हालांकि उससे पहले कई छात्राओं ने अश्लील पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर कॉलेज प्रशासन को शिकायत कर दी थी। कॉलेज की तीन सदस्यीय आंतरिक शिकायत कमेटी ने मामले की जांच की।
यह भी पढ़ें: Hisar Acccident: ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, बाइक टकराने से दो दोस्तों की चली गई जान
कॉलेज के प्रिंसिपल ने पुलिस में दी शिकायत
प्राध्यापक पर लगे हुए आरोपों को प्रथम दृष्टया सत्य पाया। यह रिपोर्ट हासिल करने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने पुलिस (Haryana Police) में शिकायत दे दी और आरोपित प्राध्यापक को गिरफ्तार (Crime News) कर लिया। दो दिन बाद आरोपित को जमानत मिल गई थी।