Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकार को भी नहीं पता कहां से निकली भ्रष्ट पटवारियों की सूची, अब CM सैनी ने दिया बड़ा बयान

    Updated: Mon, 20 Jan 2025 08:23 AM (GMT+05:30)

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कैथल में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने 370 भ्रष्ट पटवारियों की जारी हुई सूची को लेकर कहा कि ये ...और पढ़ें

    कैथल में मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    कैथल में मन की बात कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं से बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    HighLights

    1. सीएम ने कहा- विपक्षी देख रहे थे सत्ता के सपने, जनता ने दिखाया आईना
    2. हरियाणा में जारी हुई है 370 भ्रष्ट पटवारियों की सूची

    जागरण संवाददाता, कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कहा कि पटवारियों की सूची कहां से जारी हुई है और कैसे जारी हुई है, इस बारे में वे अभी तक कुछ नहीं कह सकते। जारी सूची को लेकर सरकार की ओर से जांच की जा रही है। सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर काम कर रही है।

    पटवारियों की सूची को लेकर कार्रवाई की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आगे का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता ईमानदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    HSGPC के प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान पर चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं हैं। कहा कि नई कमेटी धार्मिक कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी।

    सैनी ने विश्वास जताया कि चुनकर आने वाले प्रतिनिधि धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। कहा कि यह कमेटी न सिर्फ धार्मिक गतिविधियों को बल देगी बल्कि समाज में एकता और सद्भाव को भी मजबूत करेगी।

    बिना नाम लिए विपक्ष व सुरजेवाला पर किया कटाक्ष

    मन की बात कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला पर बिना नाम लिए कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले विपक्ष में बैठे नेता खूब सपने ले रहे थे, लेकिन जनता ने उनकी एक भी न चलने दी।

    खबरें और भी

    हालांकि मुख्यमंत्री ने कैथल जिले में सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज न होने पर कार्यकर्ताओं को भविष्य में और अधिक मेहनत करने पर बल दिया।

    उन्होंने कहा कि कैथल जिले के एक नेता हैं, जो ट्विटर यानि एक्स पर एक्टिव रहते हैं। यह नेता भाजपा पर केवल कटाक्ष ही करते हैं। ये नेता जनता को बरगलाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, यहां तक कि भर्ती के परिणाम को भी रोकने का प्रयास करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Haryana Politics: कांग्रेस ने सुरजेवाला और सैलजा को किया और मजबूत, दे दी बड़ी जिम्मेदारी; भूपेंद्र हु्ड्डा से किनारा

    जिले में पांचवीं विधानसभा सीट का संकेत दे गए मुख्यमंत्री

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस चुनाव में अब जिले की तीन विधानसभा सीट हार गए। चार में से पार्टी को मात्र एक पूंडरी विधानसभा सीट ही मिली है। आगामी विधानसभा चुनाव में चारों सीट जीतनी है।

    इस पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलवाया कि चार नहीं अब पांच विधानसभा सीट जीताकर देंगे। जिले में अब चार हैं, इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में एक सीट और बढ़ाने की मांग कार्यकर्ताओं ने रखी। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की इस बात पर पांचवीं विधानसभा सीट बनाने के संकेत दिए।

    यह भी पढ़ें- HSGPC Election Result: जगदीश झींडा गुट का दबदबा, बलदेव सिंह दादूवाल को मिली हार; निर्दलीय उम्मीदवारों का परचम