Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी', कुमारी सैलजा ने दिया जीत का मंत्र, बोलीं- भाजपा शासन में हर वर्ग परेशान

    Updated: Mon, 29 Jul 2024 05:06 PM (GMT+05:30)

    Haryana News कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कैथल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हो ...और पढ़ें

    Haryana News: कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।
    Haryana News: कुमारी सैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र।

    HighLights

    1. हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक।
    2. मौजूदा सरकार की जन विरोध नीतियों के बारे में बताने की अपील।
    3. कुमारी सैलजा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों बारे चर्चा की।

    जागरण संवाददाता, कैथल। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता जरूरी है। सभी कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ कांग्रेस की नीतियों का जन-जन तक प्रचार करें।

    उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं, इसलिए लोगों के बीच में जाएं और मौजूदा सरकार की जन विरोध नीतियों के बारे में बताएं। सांसद सैलजा जींद रोड मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान रामपाल राणा के निवास स्थान पर पहुंची थीं।

    कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों बारे चर्चा की। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार कैथल पहुंची सांसद कुमारी सैलजा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए बधाई दी।

    तेजी से बढ़ रही महंगाई

    उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण आज हर वर्ग परेशान है। महंगाई तेजी से बढ़ रही है। आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे आमजन असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोग अब सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। वर्करों का हौंसला बढ़ाते हुए सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में पांच सीटों पर जीत दर्ज की है।

    विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता मेहनत करें, आने वाला समय कांग्रेस का है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच साधू राम दुमाड़ा, पूर्व प्रधान सुभाष गोयल मौजूद रहे।

    खबरें और भी