विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kaithal News: शहर में दीपावली-धनतेरस को लेकर सजने लगा दीयों का बाजार, मिल रही फैंसी मोमबत्तियां

By Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Wed, 08 Nov 2023 04:34 PM (GMT+05:30)

Kaithal के बाजारों में त्योहारों के सीजन को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस का त्योहार 11 नवंबर व दीपावली ...और पढ़ें

छात्रावास रोड पर झालरें व लड़ियाें से दुकानें सजी। जागरण
छात्रावास रोड पर झालरें व लड़ियाें से दुकानें सजी। जागरण

जागरण संवाददाता, कैथल। शहर में त्योहारों के सीजन को लेकर रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस का त्योहार 11 नवंबर व दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। त्योहारों को लेकर बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। रोशनी के इस पर्व पर दीयों और मोमबत्तियों की बाजार सज चुका है।

खूब खरीदारी हो रही है। नए-नए उपहार इस बार बाजारों में आ रहे हैं। इस बार दीपावली पर्व पर नए-नए उपहार बाजारों में आए हुए हैं। ग्राहकों की भी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। शहर में नरवानिया बिल्डिंग के पास दीया विक्रेताओं ने ढेरियां लगाई हुई हैं। बाजार में भी फैंसी मोमबत्तियां खूब बिक रही है।

खरीद रहे भगवान गणेश-मां लक्ष्मी की मिट्टी की मूर्ति

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति को पूजा पाठ के लिए खरीदा जा रहा है। इसके साथ-साथ दीवारों पर लगाई जाने वाली पेंटिंग को लोग धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। घर की सजावट के लिए फूलों की झालरें व लड़ियां लोग खरीद रहे हैं। रेलवे गेट और कमेटी चौक पर मिट्टी व कपड़े से बने सजावटी सामान की बिक्री जोरों पर है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: पुलिस निरीक्षक से DSP पद पर पदोन्नति के लिए करना पड़ेगा इंतजार, हाई कोर्ट में मामला लंबित

आभूषणों की दुकानों पर बढ़ने लगी भीड़

पूजा के लिए मंडी में फूलों की खरीदारी भी बढ़ी है। मिठाई, खील, बतासे, मोमबत्ती व पटाखों की दुकानों पर पर्व के नजदीक आने के साथ ही खरीद तेज हो रही है। वहीं सर्राफा बाजार में आभूषण की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।

त्योहार पर आभूषणों की खरीद शुभ मानी जाती है। स्वर्णकारों का कहना है कि अभी धनतेरस और दीपावली के एक दिन पहले ग्राहकों की संख्या ज्यादा रहेगी। शहर के मुख्य बाजारों को दीपावली पर सजाया गया है।

क्राकरी के सामान को किया जा रहा उपहारों के रूप में प्रयोग

महिलाएं एक दूसरे को उपहारों के रूप में देने के लिए क्राकरी का सामान धड़ल्ले से खरीद रही हैं। नए-नए डिजाइनों में आए गिफ्ट की पैकिंग करवाई जा रही है। उपहार स्वरूप दिए जाने वाले सामान में इस बार प्लास्टिक व मिट्टी के बने सामान को तवज्जो दी जा रही है। वहीं पर्व को लेकर युवाओं में भी उत्साह है।

कपड़े की दुकानों पर युवाओं की भीड़ ज्यादा होने लगी है। राकेश, नवीन, विकास, अभिषेक, अमित ने बताया कि वे हर साल वे विशेष तौर दीयों की खरीदारी करते हैं। इसके अलावा स्वेदशी सामान भी खरीदते हैं।

यह भी पढ़ें: Haryana News: दिन हो या रात-अब महिलाएं कर सकेंगी सुरक्षित सफर, पुलिस के ये दो वाट्सएप नंबर को फोन में कर लें सेव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।