यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kaithal Crime: रहिए सावधान! OTP पूछकर क्रेडिट कार्ड से निकाले हजारों रुपये, फोन करने वाले ने खुद को बताया बैंककर्मी
Kaithal Latest News ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग लोगों से बैंक संबंधित जानकारी अपडेट करने के नाम पर फोन करते हैं। स्वयं को किसी भी बैंक ...और पढ़ें

HighLights
- ओटीपी पूछकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 48 हजार रुपये
- ठग ने खुद को बताया बैंक कर्मचारी
- मामले में जांच अधिकारी एएसआई ने कहा रहें सावधान
जागरण संवाददाता, कैथल। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग लोगों से बैंक संबंधित जानकारी अपडेट करने के नाम पर फोन करते हैं। स्वयं को किसी भी बैंक का कर्मचारी बताते हैं। उसके बाद जानकारी अपडेट करने के नाम पर ओटीपी पूछ लेते हैं।
ओटीपी भेजते ही ठग लोगों के खातों से पैसे निकाल लेते हैं। ऐसे ही एक मामले में ओटीपी पूछकर एक युवक से 48 हजार रुपये की ठगी (Bank Fraud) की गई है। गांव बीर बांगड़ा निवासी जयप्रकाश की शिकायत पर राजौंद थाना में केस दर्ज किया गया है।
ठग ने खुद को बताया बैंक कर्मचारी
शिकायत में बताया कि उसके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। कार्ड की लिमिट 53 हजार रुपये है। 16 जुलाई को उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था।
ठग ने कहा कि वह बेंगलुरू से एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बोल रहा है। आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बैंक की तरफ से बढ़ाई जा रही है। आपको एक ओटीपी बताना होगा। वह ठग की बातों में आ गया और फोन पर आया ओटीपी उसको बता दिया।
यह भी पढ़ें: Kaithal Crime: नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत; पुलिस ने शुरु की जांच
ठगी के बाद से पीड़ित मानसिक रूप से परेशान
ओटीपी बताने के कुछ देर बाद ही उसके खाते से 48 हजार रुपये कट गए। इस बारे में बैंक में भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस ठगी से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है।
खबरें और भी
मामले में जांच अधिकारी एएसआई ने कही ये बात
जांच अधिकारी एएसआई भान सिंह (Kaithal Police) ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। लोगों को चाहिए कि इस प्रकार से किसी को ओटीपी ना बताएं। बैंक कर्मचारी फोन करके कोई ओटीपी नहीं लेते हैं। अगर ऐसा कोई फोन आए तो बैंक में जाकर वेरिफिकेशन कर लेनी चाहिए।