विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा: गूगल पर सर्च किया कस्टमर केयर का नंबर, खाते से कट गए 1.07 लाख रुपये

Published: Fri, 23 Oct 2026 02:54 PM (IST)

कैथल में सैमसंग केयर कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने एक युवक के खाते से 1.07 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. सैमसंग केयर कर्मचारी बनकर ठग ने की साइबर धोखाधड़ी

  2. गूगल पर नंबर सर्च करने पर युवक हुआ ठगी का शिकार

  3. पीड़ित के बैंक खाते से 1.07 लाख रुपये निकाले गए

जागरण संवाददाता, कैथल। साइबर ठगों ने सैमसंग केयर का कर्मचारी बनकर चीका के एक युवक को 1.07 लाख रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित ने अपने मोबाइल की स्क्रीन ठीक करवाने के लिए गूगल पर सैमसंग केयर का नंबर सर्च किया था।

इसके बाद एक व्यक्ति ने खुद को सैमसंग केयर का कर्मचारी बताकर उससे संपर्क किया। गांव भागल निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज किया गया है।

शिकायत में बताया कि चीका में उसकी ज्वेलरी की दुकान है। उसका एचडीएफसी बैंक में खाता है, जिसमें उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। वह इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल स्वयं करता है।

गुगल पर सर्च किया नाम

उसके सैमसंग मोबाइल की स्क्रीन टूट गई थी, जिसे उसने मरम्मत के लिए सैमसंग केयर सेंटर में दिया हुआ था। मोबाइल ठीक होकर वापस नहीं मिलने पर उसने 14 अक्टूबर को गूगल पर सैमसंग केयर का नंबर सर्च किया और उस पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को सैमसंग केयर का कर्मचारी बताया।

पीड़ित ने उसे मोबाइल मरम्मत के लिए देने और अभी तक वापस नहीं मिलने की जानकारी दी। इस पर फोनकर्ता ने कहा कि वह उसके मोबाइल पर एक टेक्स्ट मैसेज भेज रहा है और उसमें केवल 10 रुपये भेजने होंगे। इसके बाद पीड़ित ने फोन काट दिया। कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से पहले 12 हजार रुपये और फिर 95 हजार रुपये निकल गए।

खाते से कट गए 1.07 लाख रुपये

खाते से कुल 1.07 लाख रुपये कटने पर उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का पता चला। ठग ने सैमसंग केयर का अधिकारी बनकर लिंक के माध्यम से उसके खाते से दूसरे बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच एसआइ सुरेंद्र को सौंप दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।