Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैथल सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:19 AM (IST)

    कैथल के गांव बरटा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर आठ दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल हुए कलायत निवासी संजीव कुमार (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ...और पढ़ें

    कैथल सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। सांकेतिक फोटो

    कैथल सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. कैथल सड़क हादसे में घायल युवक संजीव कुमार की मौत हुई।

    2. कलायत निवासी संजीव कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ा।

    3. आठ दिन पहले जम्मू-कटरा हाईवे पर हुआ था भीषण हादसा।

    जागरण संवाददाता, कैथल। गांव बरटा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर आठ दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कलायत निवासी संजीव कुमार (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

    सड़क हादसा आठ दिन पहले गांव बरटा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर हुआ था। कलायत के श्रद्धालु नकोदर (पंजाब) से पूजा-अर्चना कर कार से वापस लौट रहे थे। हाईवे पर चढ़ रही एक दूसरी कार उनकी कार से टकरा गई थी।

    टक्कर के बाद श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कलायत निवासी करीब 50 वर्षीय निशा गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    संजीव कुमार समेत तीन-चार अन्य लोग घायल हो गए थे। सदर थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे के संबंध में दूसरी कार के चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया हुआ है।