Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैथल रोडवेज डिपो को सात साल में मिली 66 नई बसें, इस साल कंडम हो गईं 16; ग्रामीण रूटों पर यात्री परेशान

    By Surender KumarEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 06:00 PM (IST)

    कैथल रोडवेज डिपो को सात साल में 66 नई बसें मिली हैं। वहीं इस साल 16 बसें कंडम हो गई हैं। बता दें कि इन सभी बसों की वैधता सितंबर 2023 तक की थी। अब तक व ...और पढ़ें

    कैथल रोडवेज डिपो को सात साल में मिली 66 नई बसें, इस साल कंडम हो गईं 16
    कैथल रोडवेज डिपो को सात साल में मिली 66 नई बसें, इस साल कंडम हो गईं 16

    HighLights

    1. कैथल रोडवेज डिपो को सात साल में 66 नई बसें मिली हैं।
    2. कैथल रोडवेज डिपो में इस साल 16 बसें कंडम हो चुकी है।
    3. ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    कैथल, जागरण संवाददाता। Kaithal News रोडवेज बस अड्डा में पिछले सात साल में 66 नई बसें मिली हैं। इनमें पांच मिनी बस भी शामिल है। इसके अलावा 23 किलोमीटर योजना की बसें भी विभाग को मिली हैं। लेकिन इस साल 16 नई बसें कंडम हुई हैं। इन बसों के कंडम होने के बाद ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    बता दें कि इन सभी बसों की वैधता सितंबर 2023 तक की थी। अब तक वर्ष 2016 से लेकर 2023 तक 80 बसें कंडम हो चुकी हैं। बसों के कंडम होने के कारण रूटों पर यात्रियों को सफर का लेकर दिक्कत आएगी। कई गांव के रूटों पर बसों का आगमन न होने के कारण लोगों को दिक्कत आ रही है।

    खासकर स्कूल व कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। पहले गांव में रात्रि ठहराव बसों के होते थे। कई गांव में तो लंबे समय से सरकारी बसों के संचालन की मांग उठाई जा रही है, लेकिन इन रूटों पर बसों को आज तक नहीं चलाया गया है।

    ये भी पढ़ें- Fatehabad News: जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे विद्यार्थी, रोडवेज विभाग नहीं कर रहा शिकायत का निवारण

    डिपो में बसों की संख्या पहले के मुकाबले ठीक है- जीएम

    इस साल में कई बसें कंडम तो जरूर हुई, लेकिन अब डिपो में बसों की संख्या ठीक हो गई है। बसों के कंडम होने के बाद इनकी जगह पर नई बसें विभाग को मिलेगी। नई बसों के आने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। - अजय गर्ग, जीएम, रोडवेज कैथल

    खबरें और भी