Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैथल में रेहड़ी-पटरी हटाने पर सड़क पर उतरे विक्रेता, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, नगरपालिका सचिव ने दिया आश्वासन

    Updated: Fri, 20 Jun 2025 02:44 PM (IST)

    Haryana Latest News कैथल में बलिदानी उधम सिंह चौक से रेहड़ी-पटरी वालों को हटाने के विरोध में विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ ना ...और पढ़ें

    रेहड़ी-पटरी वालों ने मांगों को लेकर दिया धरना (File Photo)
    रेहड़ी-पटरी वालों ने मांगों को लेकर दिया धरना (File Photo)

    HighLights

    1. कैथल रेहड़ी-पटरी हटाने पर विक्रेताओं का प्रदर्शन।|
    2. चौक पर भीड़ से दुर्घटनाओं की आशंका।|
    3. प्रशासन ने स्थायी ठिकाने का दिया आश्वासन।|

    सवाद सूत्र, कैथल। बलिदानी उधम सिंह चौक से रेहड़ी-पटरी वालों को हटाए जाने के खिलाफ दर्जनों विक्रेता सड़कों पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए धरना दिया।

    प्रदर्शनकारियों में फल विक्रेताओं के अलावा दूध-बादाम, गोलगप्पे, जूते-चप्पल और फास्ट फूड बेचने वाले भी शामिल थे। उन्होंने चौक पर खड़े होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि बलिदानी उधम सिंह चौक से निकलने वाले चारों तरफ कैथल रोड, गुहला रोड, पिहोवा रोड और पटियाला रोड पर अधिकतर रेहड़ियां लगती हैं।

    पिछले दिनों कई हादसे चौक पर हुए। प्रशासन व लोगों का मानना है की चौक पर रेहड़ियां काफी आगे तक लगी रहती हैं जिस कारण भीड़ होती है और यही भीड़ दुर्घटनाओं का कारण बनती है।

    धरना दे रहे लोगों ने पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलवंत बाजीगर को फोन कर अपनी समस्या बताई। बाजीगर ने आश्वासन दिया कि समाधान करवाया जाएगा।

    नगर पालिका सचिव जितेंद्र शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन शीघ्र ही सभी रेहड़ी-पटरी वालों के लिए उचित व स्थायी ठिकाने की व्यवस्था करेगा। सचिव की बात मानकर विक्रेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।