Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं उचाना से ही लडूंगा 2024 का चुनाव', कैथल में जनसभा के दौरान डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा

    By Preeti GuptaEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 04:53 PM (IST)

    उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैथल का दौरा किया। वह कैथल में तितरम गांव में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कोई श ...और पढ़ें

    'मैं उचाना से ही लडूंगा 2024 का चुनाव', कैथल में जनसभा के दौरान डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा
    'मैं उचाना से ही लडूंगा 2024 का चुनाव', कैथल में जनसभा के दौरान डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला ने की घोषणा

    कैथल, जागरण संवाददाता। Loksabha Election 2024: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कैथल का दौरा किया। वह कैथल में तितरम गांव में पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। डिप्टी सीएम लोगों को संबोधत किया। उन्होंने इशारों ही इशारों में फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सियासी रिटायरमेंट के नजदीक पहुंचे 85 वर्ष के लोगों को 35 वर्ष के दुष्यंत का डर सता रहा है। वहीं, उन्होंने घोषणा की कोई शक नही मैं उचाना से ही 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ूंगा।

    पूर्व विधायक ने दुष्यंत चौटाला के सीएम बनने की घोषणा की

    डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कलायत में कार्यकर्ताओं को जननायक जनता पार्टी को देश का सबसे मजबूत संगठन बनाने का मंत्र दिया। वहीं, जनसभा में पूर्व विधायक सतविंदर राणा ने की पांच बार दुष्यंत चौटाला के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की।

    शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

    जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम ने सबसे पहले शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। वहीं, उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कैथल के लिए कुछ अहम घोषणा की। उन्होंने कहा कि तितरम से हांसी वाया जींद सड़क फोरलेन का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

    तितरम से राजोंद के लिए सड़क बनाने के लिए दिया निर्देश

    तितरम से राजोंद के लिए सड़क जल्द बननी शुरू होगी। इसके लिए उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए हैं। अम्बेडकर भवन, तालाब तथा शमशान घाट की चार दिवारी एवं शैड के तुरंत एस्टीमेट बनाकर भेजने का निर्देश दिया गया। वहीं, चौटाला ने स्कूल में प्रार्थना स्थल के लिए शैड बनाने का भी निर्देश दिया।

    खबरें और भी