यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: वोटिंग से पहले महिला वोटरों को मतदान केंद्र पर मिलेगी ये सुविधा
कैथल जिला निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को कहा है कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं की सुविधा के लिए जिले की चारों विधानसभाओं में एक-एक पिंक बूथ बनेगा। जहां पर ...और पढ़ें

HighLights
- पिंक बूथ पर महिला कर्मचारियों व महिला सुरक्षाकर्मिी ही रहेंगी तैनात।
- 25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग।
- प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक-एक मॉडल बूथ।
जागरण संवाददाता, कैथल। जिला निर्वाचन अधिकारी (District Election Officer) एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में मतदान के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र गुहला, कलायत, कैथल (Kaithal News) और पूंडरी में एक-एक पिंक बूथ (One Pink Booth) बनाया जाएगा। पिंक बूथ की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ में होगी।
पिंक बूथ पर महिला कर्मचारियों व महिला सुरक्षाकर्मिी ही रहेंगी तैनात
इन पिंक बूथों में पीने के लिए स्वच्छ पानी, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के खेलने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्था की जाएगी। पिंक बूथों को मतदान के दिन खास अंदाज में सजाया जाएगा। इन बूथ पर महिला कर्मचारियों व महिला सुरक्षाकर्मियों को ही तैनात किया जाएगा।

प्रशांत पंवार, डीसी कैथल
25 मई को हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 मई को हरियाणा के सभी जिलों में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav) के लिए मतदान होगा। मतदान की सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पिंक बूथ बनाने का मुख्य मकसद महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है ताकि वे वोट डालने के लिए घर से बाहर आएं।
यह भी पढ़ें: Haryana News: एचएसजीपीसी ने कई पदाधिकारियों को किया चलता, अजराणा को अहम पद; रमणीक मान और विनर जैसे सदस्यों की छुट्टी
अपने अनुकूल वातावरण में मतदाधिकार का प्रयोग करें। जिला में पिंक बूथ बनाने के लिए अभी स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। इन पिंक बूथों में निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनेगा एक-एक मॉडल बूथ
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल बूथ बनाया जाएगा। जहां मतदाताओं के लिए सेल्फी प्वाइंट सहित अन्य विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसी प्रकार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में यंग वोटर बूथ भी बनाए जाएंगे। यहां पर युवा स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी।